फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diwali festivities reverberate at Walt Disney World Resort in Florida

Florida: वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिसॉर्ट में पहली बार मना दिवाली का जश्न, भारत की संस्कृति का किया गया प्रदर्शन

Wed, 01 Nov 2023 02:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 01 Nov 2023 02:07 PM IST
सार

दिवाली के पहले युवा उत्सव की मेजबानी जश्न प्रोडक्शंस ने की थी। इस दौरान, डिज्नी स्प्रिंग्स और डिज्नी के एनिमल किंगडम थीम पार्क में नाच गाना हुआ। यहां देशभर के 400 से अधिक डांसरों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Diwali festivities reverberate at Walt Disney World Resort in Florida
वॉल्ट डिजनी वर्ल्ड रिसॉर्ट में पहली बार मना दिवाली का जश्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोशनी का पर्व दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली के मौके पर हर जगह दीपों की जगमगाहट नजर आती है। वैसे तो त्योहार खुशियों और उत्साह का होता है, लेकिन दिवाली में यह उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। दिवाली को भारत ही नहीं बल्कि और भी देशों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, इस साल पहली बार इस त्योहार को फ्लोरिडा के वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिसॉर्ट में भी मनाया गया। 

विज्ञापन

सैकड़ों डांसरों ने भारत की संस्कृति दिखाई
इस दौरान सैकड़ों नर्तकों (डांसर) ने भारत की संस्कृति और विरासत की झलक दिखाई। बताया जा रहा है कि दिवाली के पहले युवा उत्सव की मेजबानी जश्न प्रोडक्शंस ने की थी। इस दौरान, डिज्नी स्प्रिंग्स और डिज्नी के एनिमल किंगडम थीम पार्क में नाच गाना हुआ। यहां देशभर के 400 से अधिक डांसरों ने भाग लिया।

विज्ञापन




दीपावली मनाना बहुत आनंददायक रहा
जश्न प्रोडक्शंस की संस्थापक जेनी बेरी ने बताया कि तीन दिवसीय डांस फेस्ट में उत्तरी अमेरिका के डांसरों ने भी भाग लिया था। बेरी ने कहा, ‘वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट में पहली बार दिवाली मनाना बहुत आनंनदायक रहा। हमने दक्षिण एशियाई डांसरों के साथ इस महत्वपूर्ण त्योहार की खुशी और उत्साह साझा किया। पृथ्वी पर सबसे जादुई जगह में दिवाली का जश्न मनाना वास्तव में एक सपना सच होने जैसा था।’

विज्ञापन
विज्ञापन




भारत के इन राज्यों से लोगों ने लिया भाग
26-28 अक्तूबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल की शुरुआत डिज्नी स्प्रिंग्स में एक आधिकारिक परेड के साथ हुई, जहां लोगों ने अपना तैयार किया गया नाच दिखाया। डिज्नी के एनिमल किंगडम थीम पार्क में आयोजित डांस फेस्ट में 17 डांस स्कूल और गुजरात, पंजाब, आंध्र प्रदेश सहित भारत के विभिन्न क्षेत्रों के प्रदर्शन शामिल थे।



एक हजार से अधिक लोगों भारतीय संगीत लुत्फ उठाया
जानकारी के मुताबिक, यह फेस्ट अपनी तरह का पहला उत्सव था, जिसने बच्चों को विश्व प्रसिद्ध मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। इस दौरान एक हजार से अधिक अतिथियों ने दीपावली कार्यक्रम के दौरान भारतीय संगीत और वेशभूषा का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed