{"_id":"60a78153de5de868195053a2","slug":"divorce-cases-are-down-in-china-due-to-cool-off-rule-passed-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलिंग ऑफ: तलाक के मामलों में चीन ने लागू किया अनोखा नियम, 72 फीसदी तक घट गए केस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कूलिंग ऑफ: तलाक के मामलों में चीन ने लागू किया अनोखा नियम, 72 फीसदी तक घट गए केस
Fri, 21 May 2021 03:18 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 21 May 2021 03:18 PM IST
सार
चीन में तलाक के मामलों में बड़ी गिरावट देखी गई है। इस साल की पहली तिमाही में तलाक के मामलों में 72 फीसदी गिरावट देखी गई। इसके पीछे कूल-ऑफ नियम को बड़ा कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
divorce
विस्तार
चीन में पिछले साल के मुताबिक इस साल तलाक के पंजीकृत मामलों में 72 फीसदी की गिरावट आई है। चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों ने जानकारी सामने रखी है। इन आंकड़ों के मुताबिक, 2021 की पहली तिमाही में 2.96 लाख तलाक के मामले पंजीकृत हुए थे।
विज्ञापन
जबकि पिछले साल अंतिम तिमाही में 10.60 लाख तलाक के मामले रजिस्टर हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि 'कूल-ऑफ नियम' की वजह से चीन में तलाक के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। बता दें कि चीन में एक जनवरी 2021 से सिविल कोड लागू किया गया, इसे मई में संसद से मंजूरी मिली।
विज्ञापन
ये नियम कहता है कि तलाक की अर्जी देने के एक महीने तक पति-पत्नी को कूल-ऑफ अवधि बितानी होगी। इस कानून के तहत अगर इस दौरान दोनों में से किसी का भी मन बदलता है तो दोनों में से कोई भी इस अर्जी को वापस ले सकते हैं। इससे पहले तलाक की अर्जी लगाते ही पति-पत्नी को तलाक मिल जाया करता था।
विज्ञापन
हालांकि ये कानून चीन में बहुत आसानी से लागू नहीं हुआ, इसे लागू करने के लिए चीन सरकार को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। इसे निजी स्वतंत्रता में हस्तक्षेप और जबरन लोगों को ऐसे रिश्ते में बांधने की कोशिश बताई जा रही थी, जिससे वो खुश नहीं हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे पारिवारिक मजबूती और सामाजिक स्थिरता के लिए बेहतर बताया है।
ऑल चाइनी विमेन फेडरेशन के मुताबिक, बीते सालों में चीन में तलाक के मामले बढ़े हैं। तलाक के मामलों में 70 फीसदी से ज्यादा में पहल करने वाली पत्नियां हैं। इस चलन ने कई नीति निर्माताओं को सचेत किया। बता दें कि सिर्फ चीन में ही नहीं बल्कि फ्रांस और ब्रिटेन में भी इस नियम को लागू किया हुआ है। फ्रांस और ब्रिटेन में भी कूलिंग-ऑफ नियम लागू है। यहां दंपती के बीच आपसी सामंजस्य से तलाक लेने की प्रक्रिया में इंतजार की अवधि दो से छह हफ्ते की है।