फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Distressed by the allegations against the organisations Syria director WHO official

WHO के सीरिया निदेशक बोले: कर्मचारी पर लगे आरोपों से 'बेहद व्यथित' हूं, लोगों की सेवा पर पड़ा नकारात्मक असर

Mon, 24 Oct 2022 04:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Oct 2022 04:23 PM IST
सार

डॉ. अल-मंधारी ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया के सभी कर्मचारियों को एक संदेश भेजा। इसमें कहा गया, इन आरोपों ने सीरिया के उन लोगों पर नकारात्मक प्रभाव डाला है, जिनकी हम सेवा करने की कोशिश करते हैं।  

विज्ञापन
Distressed by the allegations against the organisations Syria director WHO official
डब्ल्यूएचओ की सीरिया प्रतिनिधि डॉ. अकजेमल मैग्टमोवा और निदेशक डॉ. अहमद सलीम अल-मंधारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र के प्रमुख डॉ. अहमद सलीम अल-मंधारी ने एक आंतरिक मेल में कर्मचारियों को बताया कि वह पिछले हफ्ते एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों से 'बहुत व्यथित' हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, रिपोर्ट में दावा किया गया था कि डब्ल्यूएचओ के सीरिया निदेशक ने गलत तरीके से धन खर्च किया, कर्मचारियो से गलत व्यवहार किया। इसके अलावा उन पर सीरिया में डब्ल्यूएचओ के कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। 
विज्ञापन


डॉ. अल-मंधारी ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया के सभी कर्मचारियों को एक संदेश भेजा। इसमें कहा गया, इन आरोपों ने सीरिया के उन लोगों पर नकारात्मक प्रभाव डाला है, जिनकी हम सेवा करने की कोशिश करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हफ्ते, जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के नैतिकता विभाग के निदेशक सहित दो सदस्य काहिरा (मिस्र) में एजेंसी के पूर्वी भूमध्य मुख्यालय का दौरा कर रहे हैं, जो सीरिया की देखरेख करता है। 
 
काहिरा में डब्ल्यूएचओ के कार्य संचालन निदेशक की ओर से भेजे गए एक ईमेल में कर्मचारियों को बताया गया कि इस दौरे का मकसद नैतिक आचरण, सिद्धांतों, मूल्यों और अपेक्षाओं पर विभिन्न सत्रों के जरिए जागरूकता को आगे बढ़ाना है। 

दरअसल, समाचार एजेंसी 'द एसोसिएटेड प्रेस' ने सौ से ज्यादा गोपनीय दस्तावेज, संदेश और अन्य सामग्री के हवाले से गुरुवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि डब्ल्यूएचओ के कर्मचारियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि सीरिया में एजेंसी की प्रतिनिधि डॉ. अकजेमल मैग्टमोवा का व्यवहार दूसरों के प्रति अपमानजनक है।


रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि उन्होंने डब्ल्यूएचओ के कर्मचारियों पर सीरियाई सरकार के शीर्ष नेताओं के साथ होने वाले अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला और डब्ल्यूएचओ व दानकर्ताओं के कोष का लगातार दुरुपयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed