फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Despite tensions with India committed to complete kartarpur corridor said Pakistan

भारत से तनाव के बावजूद करतारपुर कॉरिडोर को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध: पाकिस्तान

Sun, 25 Aug 2019 03:26 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 25 Aug 2019 03:26 PM IST
सार

  • पाकिस्तान का कहना है कि भारत के साथ तनाव के बावजूद वह करतारपुर कॉरिडोर का काम पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर 'जीरो लाइन' से गुरद्वारा साहिब तक 90 फीसदी काम पूरा कर लिया है।
  • इस साल नवंबर में गुरु नानक की 550वीं जयंती के मौके पर इसका उद्घाटन किए जाने की योजना है।
  • गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा। 

विज्ञापन
Despite tensions with India committed to complete kartarpur corridor said Pakistan
करतारपुर गुरुद्वारा - फोटो : File Photo

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की वरिष्ठ सहयोगी का कहना है कि पाकिस्तान भारत के साथ तनाव के बावजूद सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर का काम पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ये बात रविवार को कही। 

विज्ञापन


पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर 'जीरो लाइन' से गुरद्वारा साहिब तक 90 फीसदी काम पूरा कर लिया है और इस साल नवंबर में गुरु नानक की 550वीं जयंती के मौके पर इसका उद्घाटन किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

 
गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा। इससे भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा मुक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी। इन श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल एक 'परमिट' प्राप्त करना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था नौ नवंबर को पाकिस्तान पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि करतारपुर सिखों के लिए एक पवित्र स्थान है और यह अंतरजातीय सद्भाव का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया है कि भारत के साथ संबंधों में ताजा तनाव के कारण पाकिस्तान ने गलियारे के काम को रोक दिया है।

रेडियो पाकिस्तान ने अवान के हवाले से कहा है, बढ़ते चरमपंथ और असहिष्णुता की दुनिया में, करतारपुर गलियारा सम्मान और सहिष्णुता का संदेश देता है। अवान ने कहा कि भारत के साथ तय किए गए संदर्भ की शर्तों और शिड्यूल के अनुसार इस वर्ष नवंबर में गलियारे का उद्घाटन किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच पांच अगस्त के बाद से तनाव जारी है। इस दिन भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के खंड दो और तीन को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही राज्य को दो क्रेंद्र शासित प्रदेश- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बना दिया गया है। तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।


पाकिस्तान से इस मामले का अंतरराष्ट्रीकरण करने की भी खूब कोशिशें की लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी। वहीं भारत शुरू से ही ये बात कहता आया है कि ये उसका आंतरिक मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed