फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Denmark provided US support intercepting oil tanker, Danish official says

Denmark: डेनमार्क ने तेल टैंकर जब्त कर अमेरिका की मदद की, ग्रीनलैंड को लेकर जारी विवाद के बीच उठाया कदम

Tue, 13 Jan 2026 08:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन/वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन/वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 Jan 2026 08:58 PM IST
सार

Denmark: डेनमार्क ने अमेरिकी बलों की मदद की, जब उन्होंने एक प्रतिबंधित तेल टैंकर को रोका। यह घटना ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और डेनमार्क के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई। अमेरिका ने वेनेजुएला के पास कई हफ्तों तक पीछा करने के बाद टैंकर जब्त किया। क्या है मामला, पढ़िए-

विज्ञापन
Denmark provided US support intercepting oil tanker, Danish official says
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

डेनमार्क ने पिछले हफ्ते पूर्व अटलांटिक महासागर में अमेरिकी बलों को समर्थन दिया, जब उन्होंने एक तेल टैंकर को रोका। यह तेल टैंकर कथित तौर पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था। एसोसिएटेड प्रेस ने डेनिश सरकार के एक अधिकारी के हवाले से मंगलवार को इसकी पुष्टि की। डेनमार्क की ओर से यह समर्थन ऐसे समय सामने आया, जब ग्रीनलैंड को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। 
विज्ञापन


अधिकारी को इस संवेदनशील मामले पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने की अनुमति नहीं थी। इसलिए उसने विस्तृत विवरण नहीं दिया कि डेनमार्क ने किस प्रकार से मदद की थी। लेकिन उन्होंने माना कि डेनमार्क ने अमेरिका की उस कार्रवाई में मदद की, जिसमें प्रतिबंधित टैंकर को जब्त करने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'प्रदर्शन जारी रखो, मदद रास्ते में है', ईरान में प्रदर्शनकारियों को मिला ट्रंप का खुला समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप कर रहे ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की बात
यह घटना उस समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह कह रहे हैं कि उन्हें ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेना चाहिए। ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक बहुत ही अहम रणनीतिक इलाका है, जो आर्कटिक में स्थित है।डेनमार्क और ग्रीनलैंड दोनों ने कई बार कहा है कि द्वीप बिकाऊ नहीं है और किसी को भी इस पर कब्जा करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता।

कई हफ्तों तक पीछा कर जब्त किया तेल टैंकर
अमेरिका ने वेनेजुएला के पास समुद्री मार्ग पर कई हफ्तों तक पीछा करने के बाद प्रतिबंधित तेल टैंकर को जब्त किया। इस दौरान अमेरिका ने इन जहाजों को रोकने के लिए अवरोधक भी लगाए थे। इस मामले पर अभी तक व्हाइट हाउस और पेंटागन ने टिप्पणी नहीं की है, जबकि डेनमार्क के साथ ग्रीनलैंड के मुद्दे पर गंभीर चर्चा जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed