फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump canceled the meeting with Iranian officials and told the protesters Help is coming

Iran Unrest: 'प्रदर्शन जारी रखो, मदद रास्ते में है', ईरान में प्रदर्शनकारियों को मिला ट्रंप का खुला समर्थन

Tue, 13 Jan 2026 09:08 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 13 Jan 2026 09:08 PM IST
सार

ईरान में सरकार विरोधी आंदोलन लगातार हिंसक होता जा रहा है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों की मौतों के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान ने हालात को नया मोड़ दे दिया है। ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों से सभी बैठकें रद्द कर दीं और प्रदर्शनकारियों को खुला समर्थन देते हुए कहा कि प्रदर्शन जारी रखो, मदद रास्ते में है।

विज्ञापन
Donald Trump canceled the meeting with Iranian officials and told the protesters Help is coming
डोनाल्ड ट्रंप और अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान में पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। पहले जहां लोग महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, लेकिन अब विरोध सरकार के खिलाफ राजनीतिक मांगों तक पहुंच गया है। ऐसे में एक ओर ईरान की सरकार इसे अराजकता और विदेशी प्रभाव बता रही है और सख्ती से निपटने का प्रयास भी कर रही है। वहीं अब इस पूरे मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुले तौर पर ईरानी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने की बात कही है। पहले तो ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक को रद्द कर दी। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को कहा कि ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखो..मदद रास्ते में है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। जहां उन्होंने लिखा कि ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखो, अपनी संस्थाओं पर कब्जा करो, कातिलों और अत्याचारियों के नाम सुरक्षित रखो। उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने आगे लिखा प्रदर्शनकारियों की बेवजह हत्याएं बंद होने तक मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं। इस दौरान ट्रंप ने जोर देते हुए ईरानी प्रदर्शनकारियों से कहा कि आपकी मदद जल्द आपके पास पहुंच रही हैं, मदद रास्ते में है। उनके इस बयान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और गहरा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Hamas New Chief: युद्ध, तबाही और दबाव के बीच हमास चुन सकता है नया प्रमुख, खालिद मशाल और अल-हय्या दौड़ में
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने दिए बड़े संकेत
इस दौरान ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने ईरान के अधिकारियों के साथ होने वाली सभी बैठकें रद्द कर दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब तक प्रदर्शनकारियों की हत्या बंद नहीं होती, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी। अपने संदेश में ट्रंप ने ईरानी प्रदर्शनकारियों से सरकारी संस्थानों पर कब्जा करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसा और अत्याचार के जिम्मेदार हैं, उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी।


ये भी पढ़ें:- Hamas New Chief: युद्ध, तबाही और दबाव के बीच हमास चुन सकता है नया प्रमुख, खालिद मशाल और अल-हय्या दौड़ में

प्रदर्शन में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत

बचा दें कि ईरान में बीते करीब दो हफ्तों से भारी प्रदर्शन चल रहे हैं। ये प्रदर्शन मुद्रा की कीमत गिरने के बाद शुरू हुए थे। अब तक इन प्रदर्शनों में करीब 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। एक तरफ ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते स्थिति तो भयावह है हीं, दूसरी ओर ईरान को बाहरी सैन्य खतरा का डर भी परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं व्यापार के आधार पर भी ईरान के लिए सारे रास्ते बंद होते नजर आ रहे है। 

कारण है कि इससे पहले ट्रंप ने एलान किया था कि जो भी देश ईरान से कारोबार करेगा, उसके उत्पादों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा। इतना ही नहीं ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी एक विकल्प हो सकती है। उन्होंने पहले कहा था कि अमेरिका इस मामले में पूरी तरह तैयार है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed