{"_id":"655c03104516f0237b0859a3","slug":"dengue-outbreak-in-bangladesh-chhath-puja-celebration-in-nepal-and-america-world-news-in-hindi-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: बांग्लादेश में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, नेपाल-अमेरिका में भी छठ की धूम, पढ़ें विश्व की अहम खबरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: बांग्लादेश में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, नेपाल-अमेरिका में भी छठ की धूम, पढ़ें विश्व की अहम खबरें
Tue, 21 Nov 2023 06:38 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 21 Nov 2023 06:38 AM IST
सार
धुर दक्षिणपंथी जेवियर मिलेई ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। अपने चुनावी अभियान में मिलेई ने बढ़ती मुद्रास्फीति और बढ़ती गरीबी से निपटने के लिए देश में बदलाव लाने का वादा किया था।
विज्ञापन
World News
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में डेंगू के मामलों की संख्या 3,01,255 पहुंच चुकी है, जबकि पिछले साल बांग्लादेश के अस्पतालों में 62,382 डेंगू के मामले सामने आए थे और 281 लोगों की मौत हुई थी। मीडिया रिपोर्टों में सोमवार को कहा गया है कि देश में इस साल वायरस जनित बीमारी से 1,549 मौतें हो चुकी हैं। सिर्फ रविवार को वायरल बुखार के 1,291 नए मामले सामने आए। ढाका में 1,127 समेत कुल 4,949 मरीज देशभर के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। नवंबर के पहले 19 दिनों में मरने वालों की संख्या 201 थी, जबकि इस दौरान डेंगू के 30,080 नए मामले दर्ज किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों ने इस प्रकोप के लिए लंबे समय तक चले मानसून, बढ़ते तापमान और एडीज एजिप्टी मच्छर को मारने के लिए प्रभावी उपायों की कमी को जिम्मेदार ठहराया है। एडीज एजिप्टी मच्छर से जनित इस बीमारी का पिछले पांच वर्षों में सबसे खतरनाक प्रसार हुआ है।
अमेरिका से नेपाल तक छठ मनाने तटों पर जुटे लोग
न्यूजर्सी और न्यूयॉर्क से भारतीय मूल के सैकड़ों लोग छठ पर्व मनाने के लिए तट पर दो दिन एकत्र हुए। विशेष रूप से, वे पापायनी पार्क, एडिसन, न्यूजर्सी में छठ पूजा मनाने के लिए तट पर एकत्र हुए। पार्क में फूलों की सजावट देखी गई। सोमवार की सुबह व्रतधारियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया। इस बीच, काठमांडो में भी श्रद्धालु रविवार शाम को पास के पवित्र जल निकायों में जुटे और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। भक्तों ने विशेष रूप से व्रत रखा और परिजनों की लंबी उम्र व खुशहाली के लिए सूर्य पूजा की। अन्य देशों में भी छठ की पूजा की गई।
अर्जेंटीना : राष्ट्रपति पद के चुनाव में दक्षिणपंथी जेवियर मिलेई जीते
धुर दक्षिणपंथी जेवियर मिलेई ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। अपने चुनावी अभियान में मिलेई ने बढ़ती मुद्रास्फीति और बढ़ती गरीबी से निपटने के लिए देश में बदलाव लाने का वादा किया था। अर्जेंटीना के चुनाव प्राधिकरण के अनुसार राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में कुल 99.4% वोट में मिलेई को 55.7% और वित्त मंत्री सर्जियो मासा को 44.3% वोट मिले। 1983 के बाद से यह जीत का सबसे बड़ा अंतर है।
विज्ञापन
लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल बने लेबर पार्टी के संसदीय उम्मीदवार
इंदौर में जन्मे उद्यमी और लंदन के बिजनेस डिप्टी मेयर, राजेश अग्रवाल को विपक्षी लेबर पार्टी ने अगले आम चुनाव में लीसेस्टर ईस्ट के निर्वाचन क्षेत्र से लड़ाने के लिए अपना संसदीय उम्मीदवार चुना है। 46 वर्षीय अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपने चयन की घोषणा की और ब्रिटेन में सबसे बड़ी दक्षिण एशियाई मूल की आबादी में से एक का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्वाचन क्षेत्र के सभी निवासियों के लिए संसद सदस्य के रूप में काम करने का संकल्प लिया।
स्पेन : नई कैबिनेट में पदों पर बरकरार रहेंगे वरिष्ठ मंत्री
स्पेन में दूसरी बार निर्वाचित पीएम पेड्रो सांचेज़ अपने अधिकांश वरिष्ठ मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में उनके पदों पर बनाए रखने वाले हैं। नए मंत्रिमंडल में ऊर्जा मंत्री टेरेसा रिबेरा, बजट मंत्री मारिया जीसस मोंटेरो, विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस और श्रम मंत्री योलान्डा डियाज के अपने पद बरकरार रखने की संभावना है। सांचेज कैटलन सोशलिस्ट पार्टी के जोर्डी हेरू को उद्योग मंत्री नियुक्त कर सकते हैं।
अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने की यूक्रेन की अघोषित यात्रा
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने यूक्रेन में धन और हथियारों का प्रवाह बनाए रखने के लिए एक हाई-प्रोफाइल प्रयास के तहत कीव की अघोषित यात्रा की। जबकि इस्राइल-हमास संघर्ष से पैदा नए वैश्विक जोखिमों के कारण अमेरिका व अंतरराष्ट्रीय संसाधन प्रभावित हुए हैं। बता दें, यूक्रेन को अमेरिका से 44 अरब डॉलर और अन्य सहयोगियों से 35 अरब डॉलर से अधिक के हथियार मिल चुके हैं।
तुर्किये का पोत डूबा, एक की मौत, 11 लोग हुए लापता
भीषण तूफान में तुर्किये के एक मालवाहक जहाज के काला सागर में डूबने से चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई और 11 अन्य लापता हैं। तुर्किये-ध्वज वाला काफ्कामेटलर रविवार को इस्तांबुल से करीब 200 किमी पूर्व में एरेगली शहर के पास बंदरगाह के बाहर एक ब्रेकवॉटर से टकराने के बाद डूब गया। यह इजमिर के पश्चिमी तुर्किये बंदरगाह की ओर जा रहा था, डूबने से पहले कई बार ब्रेकवॉटर में टकराया।
लक्जमबर्ग पीएम का पद संभालने पर मोदी ने फ्रीडेन को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर ल्यूक फ्रीडेन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन में साझा विश्वास पर आधारित हैं। वह लक्जमबर्ग के पीएम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर ल्यूक फ्रीडेन को हार्दिक बधाई। भारत और लक्जमबर्ग संबंधों को मजबूत करने के लिए साथ काम करने को उत्सुक हूं। क्रिश्चियन सोशल पीपल्स पार्टी (सीएसवी) नेता ल्यूक फ्रीडेन (60) लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री के रूप में नई सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। लक्जमबर्ग के निवर्तमान प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल भी विदेश और उप प्रधानमंत्री के रूप में सरकार में बने रहेंगे।