फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Demonstration of prisoners against army in Myanmar jail, raising demand for release of arrested leaders

म्यांमार : जेल में सेना के खिलाफ कैदियों का प्रदर्शन, गिरफ्तार नेताओं को रिहा करने की उठाई मांग

Sat, 24 Jul 2021 01:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बैंकॉक
एजेंसी, बैंकॉक Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 24 Jul 2021 01:13 AM IST
सार

  • कैदियों ने देशभक्ति गाने से सत्तारूढ़ सैन्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
  • कैदियों ने नेता आंग सान सूकी और अपदस्थ राष्ट्रपति विन मिंत के समर्थन में की नारेबाजी 
  • कैदी राजनीतिक आरोपों के मामले में गिरफ्तार किए लोगों को रिहा करने की मांग

विज्ञापन
Demonstration of prisoners against army in Myanmar jail, raising demand for release of arrested leaders
Myanmar Flag - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

म्यांमार की सबसे कुख्यात जेल में बंद कैदियों ने सत्तारूढ़ सेना के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कैदी लोकप्रिय देशभक्ति से भरे गाने गाते हुए राजनीतिक नारेबाजी कर सत्तारूढ़ सैन्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने की गिरफ्तार किए गए सभी नेताओं को रिहा करने की मांग
यंगून की इनसीन जेल में बंद कैदी एक वीडियो में शीर्ष नेता आंग सान सूकी और अपदस्थ राष्ट्रपति विन मिंत के समर्थन में नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ कैदियों के एक वकील ने पहचान गुप्त रखनेे की शर्त पर बताया कि प्रदर्शन कर रहे कैदी राजनीतिक आरोपों के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसके अलावा वे बीमार कैदियों को बेहतर इलाज मुहैया कराने और जेल के नियमों को लचीला बनाने की मांग भी कर रहे थे। बता दें कि म्यांमार इन दिनों कोविड-19 महामारी की भीषण लहर का सामना कर रहा है और देश में प्रति दिन संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed