फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Democratic Party Senator Joe Manchin received huge donations from the petroleum, natural gas industry

बाइडन का महत्वाकांक्षी पैकेज: ‘बिल्ड बैक अमेरिका’ का कुछ डेमोक्रेट की क्यों कर रहे हैं विरोध- अब खुला राज

Fri, 22 Oct 2021 03:44 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 22 Oct 2021 03:44 PM IST
सार

जो मेंचिन को सबसे ज्यादा चंदा कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का कारोबार करने वाली कंपनियों से मिला। अमेरिकी सीनेट के तमाम सदस्यों के बीच इन उद्योगों से सबसे ज्यादा चंदा मेंचिन को ही मिला है। इस वेबसाइट पर दिए गए दस्तावेजों के मुताबिक कोयला उद्योग से भी सबसे ज्यादा चंदा मेंचिन को मिला है।

विज्ञापन
Democratic Party Senator Joe Manchin received huge donations from the petroleum, natural gas industry
जो मेंचिन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के सॉफ्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर पैकेज का विरोध कर रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर जो मेंचिन के बारे में यह खुलासा हुआ है कि उन्हें फॉसिल फ्यूल (पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस) इंडस्ट्री से भारी चंदा मिलता है। बाइडन ने ये पैकेज ‘बिल्ड बैक अमेरिका’ (अमेरिका का पुनर्निर्माण) के नाम से पेश किया है। लेकिन मेंचिन और डेमोक्रेटिक पार्टी के कई और सांसद इसका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

50 सदस्यों का समर्थन जरूरी

मेंचिन ने बिल्ड बैक अमेरिका पैकेज में शामिल ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन घटाने के प्रावधानों का खुल कर विरोध किया है। इससे बाइडन की ये योजना खटाई में पड़ गई है। ऐसी खबर है कि अब बाइडन जलवायु परिवर्तन रोकने संबंधी प्रावधानों को हटा कर बिल्ड बैक अमेरिका को कटे-छंटे रूप में पारित करने पर तैयार हो गए हैं। इस पैकेज के पारित होने के लिए सीनेट में कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी 50 सदस्य ही हैं। इसलिए एक भी सदस्य के विरोध करने पर ये प्रस्ताव पारित नहीं हो पाएगा। रिपब्लिकन पार्टी इस पैकेज का पुरजोर विरोध कर रही है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा चंदा मेंचिन को

अब एक वेबसाइट ओपेनसिक्रेट्स.डॉट कॉम ने उन कंपनियों के नाम छापे हैं, जिनसे जो मेंचिन को चुनावी चंदा मिला है। इसके मुताबिक उन्हें सबसे ज्यादा चंदा कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का कारोबार करने वाली कंपनियों से मिला। अमेरिकी सीनेट के तमाम सदस्यों के बीच इन उद्योगों से सबसे ज्यादा चंदा मेंचिन को ही मिला है। इस वेबसाइट पर दिए गए दस्तावेजों के मुताबिक कोयला उद्योग से भी सबसे ज्यादा चंदा मेंचिन को मिला है। इसके अलावा गैस पाइपलाइन संचालक कंपनियों ने भी उन्हें बड़ी मात्रा में चंदा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेंचिंन की कोयला ब्रोकरेज फर्म

ब्रिटिश अखबार द गार्जियन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वेबसाइट पर ताजा जानकारियां छपने के बाद से मेंचिन के कार्यालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। द गार्जियन ने अलग से इस बारे में उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। इस रिपोर्ट के मुताबिक फॉसिल फ्यूल इंडस्ट्री से मेंचिन के संबंध गहरे रहे हैं। मेंचिन ने अपने जीवन की शुरुआत अपने परिवार के फर्नीचर और कारपेट बिजनेस को संभालने के साथ की थी। लेकिन बाद में उन्होंने कोयला ब्रोकरेज फर्म बना ली। इसे वे राजनीति में आने से पहले तक चलाते रहे।


बिल्ड बैक अमेरिका पैकेज में स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए रियायती दर पर कर्ज देने का प्रावधान है। साथ ही ज्यादा कार्बन उत्सर्जन वाले उद्योगों को हतोत्साहित करने के प्रावधान भी इसमें शामिल हैं। मेंचिन ने इन प्रावधानों को ‘लापरवाही से भरा और बेमतलब’ बताया है।


इस बारे में थिंक टैंक एनर्जी इनोवेशन में ऊर्जा नीति निर्माण विभाग के वरिष्ठ निदेशक रॉबी ओर्विस ने द गार्जियन से कहा- ‘मेंचिन के बयान साफ तौर पर असत्य हैं। यह बात छिपी नहीं है कि उनके संबंध कोयला उद्योग से हैं। अपेक्षा यह रहती है कि जो लोग कांग्रेस (संसद) के लिए निर्वाचित होंगे, वे उन उद्योगों में अपना कोई स्वार्थ नहीं रखेंगे, जिन्हें विनियमित करने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि अमेरिका में ऐसा सिस्टम नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed