{"_id":"60d07d110c294b0d190bb856","slug":"delta-60-percent-more-infectious-than-alpha-this-strain-is-dangerous-for-india-britain-and-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेल्टा: अल्फा से 60 फीसदी ज्यादा संक्रामक, भारत, ब्रिटेन और अमेरिका के लिए खतरनाक है यह स्ट्रेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डेल्टा: अल्फा से 60 फीसदी ज्यादा संक्रामक, भारत, ब्रिटेन और अमेरिका के लिए खतरनाक है यह स्ट्रेन
Mon, 21 Jun 2021 05:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 21 Jun 2021 05:20 PM IST
सार
अमेरिका व ब्रिटेन में जहां अल्फा स्ट्रेन ने कहर ढाया था वहीं भारत में डेल्टा ने। उधर दक्षिण अफ्रीका में बीटा ने तो ब्राजील में गामा स्ट्रेन ने। इन सभी के बीच डेल्टा स्ट्रेन सबसे ज्यादा संक्रामक पाया गया है। इसलिए इससे खतरा अब भी बना हुआ है। इसका नया वैरिएंट डेल्टा प्लस भी आ चुका है।
विज्ञापन
new Corona strain
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व में अभी जो सबसे ज्यादा सक्रिय कोरोना वायरस के स्ट्रेन हैं, उनमें डेल्टा वैरिएंट (बी.1.617.2) भीषण संक्रामक है। यह सबसे पहले भारत में सामने आया था। डब्ल्यूएचओ ने भी इन चार स्ट्रेनों में से डेल्टा को लेकर ज्यादा चिंता जताई थी। इसने दूसरी लहर में भारत में कहर ढाया था। अब इससे ब्रिटेन व अमेरिका में डर पैदा हो रहा है। यह पूर्व में अमेरिका में फैले अल्फा स्ट्रेन के मुकाबले 60% ज्यादा संक्रामक है।
विज्ञापन
डेल्टा क्यों है खतरनाक स्ट्रेन
चीन के चिकित्सा वैज्ञानिकों के अनुसार डेल्टा पीड़ितों की हालत तेजी से बिगड़ती है। इससे संक्रमित पस्त हो जाते हैं और उनमें सुधार बहुत धीमा होता है। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ने पर उनके साथ अनहोनी हो जाती है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रीय संक्रामक बीमारी संस्थान के निदेशक डॉ. एंथोनी फोसी के अनुसार अमेरिका में इस समय कुल मामलों में डेल्टा स्ट्रेन से छह फीसदी लोग संक्रमित हैं। मिनेसोटा यूनिवर्सिटी में संक्रामक बीमारी रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. माइकेल ओस्टरहोल्म के अनुसार यह ज्यादा संक्रामक होने से अल्फा स्ट्रेन को पीछे छोड़ देगा।
विज्ञापन
अमेरिका में हर हफ्ते दोगुने हो रहे मामले
अमेरिका में हर दो सप्ताह डेल्टा वेरिएंट के मामले दोगुने हो रहे हैं। अमेरिका के जॉर्जिया, अलाबामा, वेस्ट वर्जीनिया, मिसीसिपी जैसे राज्यों में वैक्सीनेशन कम हुआ है। इसलिए सतर्कता की जरूरत बताई जा रही है। यदि नहीं संभले तो इंग्लैंड में 2020 में हुए हालात जैसी स्थिति बनने का खतरा बताया जा रहा है।
कोविशील्ड 60 फीसदी असरकारी
नेचर पत्रिका में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट के अनुसार डेल्टा स्ट्रेन के खिलफ एस्ट्राजेनेका वैक्सीन यानी कोविशील्ड 60 फीसदी असरकारक है।
डेल्टा के कारण ब्रिटेन से आवाजाही पर पाबंदियां
डेल्टा संक्रमण ने यूरोप में चिंता पैदा कर दी है। इसके बढ़ते संक्रमण के कारण कुछ यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन से लोगों की आवाजाही पर बंदिश लगाई हैं। चीन में डेल्टा संकट दक्षिण पूर्व में स्थित गुआंगझाउ शहर के आसपास केंद्रित है। यहां सरकार ने कुछ प्रतिबंध लगाए हैं।