फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   delegation of Muslim leaders visited Nankana Sahib pro-Khalistani leader Gopal Chawla present

ननकाना साहिब पहुंचे पाकिस्तान के मुस्लिम नेता, खालिस्तानी नेता गोपाल चावला भी आया नजर

Sat, 04 Jan 2020 06:22 PM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 04 Jan 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
delegation of Muslim leaders visited Nankana Sahib pro-Khalistani leader Gopal Chawla present
nankana sahib - फोटो : ANI

मुस्लिम नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को ननकाना साहिब का दौरा किया और वहां सिख समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। मुस्लिम नेताओं ने ननकाना साहिब पर शुक्रवार को हुए हमले की निंदा की। प्रो-खालिस्तानी नेता गोपाल चावला (तस्वीरों में बैंगनी पगड़ी में) को भी प्रतिनिधिमंडल के साथ देखा गया। बता दें कि इस घटना के बाद पाकिस्तान निशाने पर है और भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

 

जानिए पूरा मामला 

बता दें शुक्रवार को पाकिस्तान के ननकाना साहिब में भीड़ ने सिखों के पवित्र स्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव कर दिया और सिखों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके कारण पहली बार भजन-कीर्तन रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ननकाना साहिब गुरू नानक का जन्मस्थान है। भारत ने गुरुद्वारे पर पथराव पर कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

जानकारी के अनुसार, भीड़ की अगुवाई मोहम्मद हसन के परिवार ने की जिस पर एक सिख लड़की का जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप है। लड़की से शादी करने वाले मोहम्मद एहसान के भाई मोहम्मद इमरान के साथ आई भीड़ ने गुरुद्वारा साहिब को घेर लिया।

कुछ देर बाद गुरुद्वारे के मुख्य प्रवेश द्वार पर पथराव शुरू हो गया। गेट बंद करने पर गुरुद्वारे के भीतर पत्थर फेंके गए। प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी कि शहर का नाम बदलकर गुलाम-ए-मुस्तफा कराएंगे। कोई सिख ननकाना में नहीं रहेगा।


यह प्रदर्शन लगभग चार घंटे चला। इस कारण गुरुद्वारे के आसपास की दुकानें बंद हो गईं। इस दौरान गुरुद्वारे में मौजूद संगत प्रदर्शनकारियों के जाने के बाद भी डरकर काफी देर तक वहीं बैठी रही। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया। इसके बाद संगत वहां से निकली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद मामले को लेकर हर तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed