फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Daughter of former Thai Prime Minister Thaksin Shinawatra will be nominated as new prime minister

Thailand: पूर्व पीएम शिनावात्रा की बेटी बन सकतीं हैं थाईलैंड की नई प्रधानमंत्री, रेस में इन नेताओं के भी नाम

Thu, 15 Aug 2024 05:15 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 15 Aug 2024 05:15 PM IST
सार

नए पीएम के चुनाव के लिए फू थाई पार्टी के पास दो उम्मीदवार हैं। पहली उम्मीदवार का नाम पैटोंगटर्न शिनावात्रा है, जो पूर्व प्रधानमंत्री थाक्सिन शिनावात्रा की बेटी हैं। पैटोंगटर्न शिनावात्रा को लेकर बताया जा रहा है कि वे पीएम पद की मजबूत उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
Daughter of former Thai Prime Minister Thaksin Shinawatra will be nominated as new prime minister
थाईलैंड के पूर्व पीएम थाक्सिन शिनावात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

थाईलैंड में नए प्रधानमंत्री के चुनने के लिए फू थाई पार्टी को गुरुवार अपने गठबंधन के साझेदारों का समर्थन मिला। अब पार्टी के दो उम्मीदवारों में से एक को नए प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे ठीक एक दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री श्रेत्था थाविसिन को कानून के उल्लंघन के आरोप में पद से हटाया गया है। अदालत ने यह आदेश जारी किया था। फू थाई पार्टी के महासचिव सॉरावोंग थियंटोंग ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता दिन के आखिर में नए प्रधानमंत्री के नामांकन के लिए बैठक करेंगे। इसके बाद नए पीएम के चुनाव के लिए मतदान होगा। 

विज्ञापन


इससे पहले फू थाई पार्टी के श्रेत्था थाविसिन को बुधवार को पद से हटाया गया। बताया गया है कि अदालत ने श्रेत्था को एक कैबिनेट सदस्य की नियुक्ति के मामले में नियमों के उल्लंघन को लेकर दोषी करार दिया था। एक सप्ताह के भीतर अदालत ने दो ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनसे थाईलैंड की राजनीति में उथल-पुथल मच गई। पिछले सप्ताह भी अदालत ने एक बड़ा फैसला लिया था। अदालत ने प्रगतिशील और मुख्य विपक्षी दल मूव फॉरवर्ड पार्टी को भंग कर दिया था। मूव फॉरवर्ड पार्टी ने बीते वर्ष आम चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन सत्ता हासिल नहीं कर पाई थी। अदालत ने कहा कि मूव फॉरवर्ड पार्टी ने देश के शाही परिवार को बदनाम करने के लिए संविधान का उल्लंघन किया। 
विज्ञापन


फू थाई के पार्टी के  गठबंधन के सहयोगी दलों ने पहले ही पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन दिया है। आपको बता दें कि गठबंधन में भूमजयथाई पार्टी, फलांग प्राचरथ और यूनाइटेड थाई नेशन पार्टियां भी शामिल हैं। भूमजयथाई पार्टी के नेता अनुतिन चर्नविराकुल को भी पीएम पद का एक प्रमुख उम्मीदवार माना जा रहा है। हालांकि उनका कहना है कि वे शुक्रवार को होने वाली वोटिंग में फू थाई के उम्मीदवार के खिलाफ मतदान नहीं करेंगे। बताया गया है कि नए पीएम के चुनाव के लिए फू थाई पार्टी के पास दो उम्मीदवार हैं। पहली उम्मीदवार का नाम पैटोंगटर्न शिनावात्रा है, जो पूर्व प्रधानमंत्री थाक्सिन शिनावात्रा की बेटी हैं। पैटोंगटर्न शिनावात्रा को लेकर बताया जा रहा है कि वे पीएम पद की मजबूत उम्मीदवार हैं। इसके अलावा दूसरे उम्मीदवार का नाम चाईकासेम नितिसिरी है। नितिसिरी इससे पहले थाईलैंड के न्याय मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष हुए आम चुनाव में फू थाई पार्टी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उस दौरान, पहले स्थान पर रही मूव फॉरर्वड पार्टी को सीनेट द्वारा सत्ता हासिल करने से रोका गया था। इस वजह से फू थाई पार्टी को सत्ता हासिल करने का मौका मिला था। इसके बाद फू थाई पार्टी ने मूव फॉरवर्ड पार्टी को गठबंधन से बाहर कर दिया था। आरोप लगाया गया था कि मूव फॉरवर्ड पार्टी ने पहले की सैन्य समर्थित सरकार से जुड़ी पार्टियों के साथ हाथ मिलाया। हालांकि, कुछ लोगों ने फू थाई पार्टी के इस कदम की आलोचना भी की थी। अब मूव फॉरवर्ड पार्टी ने पीपुल्स पार्टी नाम से नया दल तैयार किया है। पीपुल्स पार्टी का कहना है कि वह फू थाई के किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देगी। पार्टी के नेता नत्तपोंग रूंगपान्यावत ने बताया कि वे विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed