{"_id":"5e3219e88ebc3e4b08726db8","slug":"daughter-of-bill-gates-jennifer-gates-announces-engagement-with-boyfriend-nassar","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की बेटी जेनिफर ने किया सगाई का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की बेटी जेनिफर ने किया सगाई का एलान
Thu, 30 Jan 2020 05:18 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 30 Jan 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
जेनिफर गेट्स और नायेल नास्सार
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ने मिस्र के जॉकी (घुड़सवार) नायेल नास्सार के साथ सगाई का एलान किया है। जेनिफर ने बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, नायेल नास्सार, आप अलग तरह के व्यक्ति हैं। मैं आपके साथ आगे का जीवन सीखते हुए, बढ़ते हुए, हंसते हुए बिताने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।
विज्ञापन
बता दें कि जेनिफर और नास्सार लंबे समय से साथ हैं। जेनिफर ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था, यह खास है। घोड़े हमारे जीवन का एक हिस्सा भर हैं लेकिन हम इस खेल से प्यार करते हैं। वह (नास्सार) एक पेशेवर हैं और मैं इस खेल में अभी नौसिखिया हूं। इसलिए, एक दूसरे के साथ घोड़ों के लिए हमारे प्यार और जुनून को साझा करने में सक्षम होना अविश्वसनीय है।
विज्ञापन