फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Crowd of people gathered on US Mexico border and fined crores on Google read world news

World News: अमेरिका-मैक्सिको के बॉर्डर पर लोगों की भीड़ जुटी, गूगल पर लगा करोड़ों का जुर्माना, पढ़ें खास खबरें

Sat, 13 May 2023 06:11 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अल पासो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अल पासो। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 May 2023 06:11 AM IST
सार

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टाइटल 42 खत्म होने के बावजूद बॉर्डर बंद रखे गए हैं। इमिग्रेशन सेंटरों पर प्रवासियों की भीड़ जुट गई है। कई प्रवासी रियो ग्रांदे नदी को पार करने की मशक्कत में जुटे हैं। प्रवासी बच्चों को सिर पर लादकर और सामान लिए आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Crowd of people gathered on US Mexico border and fined crores on Google read world news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में कोरोना के दौरान प्रवासियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले टाइटल 42 की सीमा 11 मई को खत्म हो गई है। इसके तहत अमेरिकी सरकार ने कई प्रवासियों को वापस अपने मुल्क भेज दिया था। वहीं, इसके खत्म होने के बाद से अमेरिका-मैक्सिको के बॉर्डर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टाइटल 42 खत्म होने के बावजूद बॉर्डर बंद रखे गए हैं। इमिग्रेशन सेंटरों पर प्रवासियों की भीड़ जुट गई है। कई प्रवासी रियो ग्रांदे नदी को पार करने की मशक्कत में जुटे हैं। प्रवासी बच्चों को सिर पर लादकर और सामान लिए आगे बढ़ रहे हैं। कुछ कंटीली तार पार कर अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं। टाइटल 42 खत्म होने के बाद सरकार को डर है कि रोजना 13 हजार लोग बॉर्डर पार करेंगे। टाइटल की समय सीमा खत्म होने से पहले ही अमेरिका ने बॉर्डर पर 1500 सैनिक तैनात कर दिए थे। एजेंसी
विज्ञापन


भ्रामक विज्ञापनों के दावों के निपटाने के लिए 66 करोड़ का भुगतान करेगा गूगल
गूगल पिक्सल 4 स्मार्टफोन को बढ़ावा देने के लिए भ्रामक विज्ञापनों का इस्तेमाल करने वाले दावों को निपटाने के लिए 65,76,55,200 (8 मिलियन डॉलर) का भुगतान करने पर सहमत हो गया है। गूगल अल्फाबेट की एक इकाई है। टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल खोज और विज्ञापन दिग्गज कंपनी होने के साथ ही एंड्रॉइड स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर भी बनाता है। संघीय सरकार और राज्य के अटॉर्नी जनरल दोनों की ओर से एंटीट्रस्ट और उपभोक्ता संरक्षण उल्लंघन के लिए खोज और विज्ञापन दिग्गज की जांच की गई थी। सरकार ने दो मुकदमे दायर किए थे। 

एक मामले में पैक्सटन के कार्यालय ने आरोप लगाया था कि गूगल ने पिक्सल 4 के बारे में प्रशंसापत्र देने के लिए रेडियो उद्घोषक को काम पर रखा था। हालांकि कंपनी ने उन्हें इनमें से किसी एक फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया था। इस मामले में कंपनी ने ऐसे दावे किए जो साफ तौर से झूठे थे और हमारा समझौता वित्तीय लाभ के लिए टेक्सास के लोगों से झूठ बोलने के लिए गूगल को जिम्मेदार ठहराता है। 

भूटान शरणार्थी घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे प्रचंड
 नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने शुक्रवार को भूटान शरणार्थी घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया। घोटाला सामने के बाद प्रधानमंत्री प्रचंड ने शुक्रवार को विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) और राजशाही समर्थक समूह राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों से भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने के उनकी सरकार के कदम का समर्थन करने का आग्रह किया। 

 20 लाख जापानी वाहनों का डाटा चोरी हुआ
 जापान की ऑटोमेकर कंपनी टोयोटा की ऑनलाइन सेवा के एक दशक लंबे डाटा चोरी में 20 लाख से ज्यादा वाहनों की जानकारी लीक हुई है। कंपनी के प्रवक्ता हिदेकी होमा ने बताया कि जनवरी 2012 से अप्रैल 2023 तक टोयोटा की क्लाउड-आधारित कनेक्टेड सेवा के साथ आई समस्या सिर्फ जापान के वाहनों से संबंधित ही है। यह सेवा वाहन मालिकों को रखरखाव की जांच, स्ट्रीमिंग आदि की याद दिलाती है और आपात स्थिति के दौरान सहायता प्रदान करती है। अब तक इस डाटा चोरी से कोई समस्या नहीं आई है। 


ब्रिटेन में भारतीय स्वामित्व वाली कंपनियों ने दर्ज की मजबूत वृद्धि
 ब्रिटेन में भारतीय स्वामित्व वाली कंपनियों की संख्या में इस वर्ष रिकॉर्ड 954 की वृद्धि हुई है। ‘इंडिया मीट्स ब्रिटेन ट्रैकर 2023’ के अनुसार, ब्रिटेन में भारतीय स्वामित्व वाली कंपनियों का कुल कारोबार 2014 के 19 अरब पाउंड से बढ़कर 2023 में 50.5 अरब पाउंड हो गया है। ब्रिटेन के उद्योग-व्यापार विभाग में निवेश मंत्री लॉर्ड डॉमिनिक जॉनसन ने कहा, भारत और ब्रिटेन दोनों ही मुक्त लोकतंत्र और मानव मूल्यों में भरोसा करते हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि दोनों साझेदारी के जरिये मजबूत अर्थव्यवस्था बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed