फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Croatian foreign minister Gordan Grlic Radman tries to kiss german FM

Croatia: क्रोएशिया के विदेश मंत्री रैडमैन ने की जर्मनी समकक्ष को ‘किस’ करने की कोशिश, वीडियो वायरल

Mon, 06 Nov 2023 01:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 06 Nov 2023 01:20 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो क्रोएशियाई विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रलिक रैडमैन हाल ही में बर्लिन पहुंचे थे। यहां उन्होंने यूरोपीय संघ के एक सम्मेलन में शिरकत की। यहां सम्मेलन के बाद क्रोएशियाई विदेश मंत्री का एक वीडियो खूब वायरल हुआ।

विज्ञापन
Croatian foreign minister Gordan Grlic Radman tries to kiss german FM
क्रोएशिया के विदेश मंत्री। - फोटो : Social Media

विस्तार

क्रोएशिया के विदेश मंत्री इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर क्रोएशिया के विदेश मंत्री की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वे जर्मनी की विदेश मंत्री को 'किस' करने की कोशिश करते हुए दिख रहे थे। जिस वजह से हर जगह इसी बात पर चर्चाएं हो रहीं हैं। क्रोएशिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री की आलोचना की तो वहीं क्रोएशिया के महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने मामले को अनुचित कहा है। वहीं, विवादों के बीच विदेश मंत्री ने कहा कि यह सहकर्मियों के स्वागत करने का एक तरीका है। इस पर इतना विवाद क्यों।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट की मानें तो क्रोएशियाई विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रलिक रैडमैन हाल ही में बर्लिन पहुंचे थे। यहां उन्होंने यूरोपीय संघ के एक सम्मेलन में शिरकत की। यहां सम्मेलन के बाद क्रोएशियाई विदेश मंत्री का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। वायरल वीडियो में विदेश मंत्री रैडमैन जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक से हाथ मिलाते हैं फिर रैडमैन बेयरबॉक के गालों पर 'किस' करने की कोशिश करते हैं। रैडमैन 'किस' करते लेकिन उससे पहले ही बैयरबॉक पीछे हो गईं। 

विज्ञापन

विवाद पर मंत्री ने सफाई दी
क्रोएशिया के पूर्व प्रधानमंत्री जद्रानका कोसोर ने विदेश मंत्री पर हमला बोला है और उनकी आलोचना की। कोसोपर ने कहा महिलाओं की हिंसक 'किस' करना भी हिंसा ही मानी जाती है। मामले में रेडमैन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि आखिर इस मामले का इतना विवाद क्यों बनाया जा रहा है। इससे क्या समस्या है। हम सहकर्मी हैं। हम हमेशा एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। यह सहकर्मी का स्वागत करने का मानवीय तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अधिकार संगठन ने भी किया विरोध
वहीं, क्रोएशियाई महिला अधिकार कार्यकर्ता राडा बोरिक ने मंत्री की आलोचना की। उन्होंने इसे अनुचित बताया है। उनका कहना है कि ऐसा स्वागत सिर्फ उन्हीं लोगों के बीच होता है, जिनके बीच ऐसे रिश्ते हों। बोरिक का कहना है कि साफ है कि दोनों नेताओं के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है। और तो और वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेडमैन के करीब जाने के वजह से जर्मन नेत्री हैरान थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed