फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Crimes against humanity charges against former Philippine President Duterte detailed by court

Philippines: दुतेर्ते ने राष्ट्रपति-मेयर रहते कराई 76 लोगों की हत्या? ICC ने दायर किया 15 पन्नों का आरोपपत्र

Tue, 23 Sep 2025 02:06 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, द हेग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, द हेग Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 23 Sep 2025 02:06 PM IST
सार

Crimes Against Humanity Charges: फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते पर लगाए गए तमाम आरोपों को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने सार्वजनिक कर दिया है। आईसीसी के आरोपपत्र के अनुसार दुतेर्ते ने राष्ट्रपति और उससे पहले मेयर रहते हुए 76 लोगों की हत्या करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Crimes against humanity charges against former Philippine President Duterte detailed by court
फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने सोमवार को पूर्व फिलीपींस राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के खिलाफ मानवता विरोधी अपराधों के आरोप सार्वजनिक कर दिए। दुतेर्ते पर आरोप है कि उनके निर्देश और इजाजत से कम से कम 76 लोगों की हत्याएं हुईं। ये हत्याएं उनके राष्ट्रपति रहने के दौरान और इससे पहले दक्षिणी शहर दावाओ के मेयर रहते हुए की गईं।
विज्ञापन


आईसीसी के 15 पन्नों की चार्जशीट में क्या?
आईसीसी की ओर से जारी 15 पन्नों के चार्जशीट के अनुसार, दुतेर्ते पर पहला आरोप- 2013 से 2016 के बीच दावाओ सिटी के मेयर रहते हुए 19 लोगों की हत्या कराने का है। दूसरा आरोप- 2016 से 2017 के बीच राष्ट्रपति बनने के बाद 14 लक्षित हत्याएं और तीसरा आरोप- 2016 से 2018 के बीच कथित 'क्लियरेंस ऑपरेशन्स' के दौरान 43 लोगों की हत्या है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 'टैरिफ को जादुई छड़ी मानते हैं ट्रंप': अमेरिकी राष्ट्रपति पर बरसे थरूर, बोले- उनके बयान-फैसले से भारत में रोष
विज्ञापन
विज्ञापन


दुतेर्ते ने हिंसक कार्रवाई और हत्याओं के आदेश दिए
चार्जशीट में दावा किया गया है कि रोड्रिगो दुतेर्ते ने पुलिस और सुरक्षा बलों को कथित अपराधियों, खासकर नशे के व्यापारियों और नशा करने वालों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई और हत्याओं की अनुमति दी। राष्ट्रपति रहते हुए भी दुतेर्ते ने खुले मंचों से ड्रग्स से जुड़े संदिग्धों को मौत की धमकी दी थी और पुलिस को आदेश दिया था कि अगर कोई संदिग्ध गिरफ्तारी का विरोध करे या सुरक्षा बलों को खतरा पैदा करे तो उसे गोली मार दी जाए। हालांकि, वह लगातार अवैध हत्याओं की अनुमति देने से इनकार करते रहे।


हेग में आईसीसी की हिरासत में कैद हैं दुतेर्ते
मार्च 2025 में दुतेर्ते को फिलीपींस अधिकारियों ने आईसीसी के वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया और नीदरलैंड्स भेज दिया। फिलहाल वे हेग में मौजूद आईसीसी की हिरासत सुविधा में बंद हैं। उनके समर्थकों ने मौजूदा राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर की सरकार पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि फिलीपींस आईसीसी के अधिकार क्षेत्र को मान्यता नहीं देता, इसलिए दुतेर्ते की गिरफ्तारी और सुपुर्दगी गैरकानूनी है।

यह भी पढ़ें - Hamas: हमास ने फलस्तीनियों को सरेआम मौत के घाट उतारा, भीड़ करती रही नारेबाजी; इस्राइल की मदद का था आरोप

आईसीसी में मंगलवार से सुनवाई शुरू होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। अदालत ने कहा कि पहले यह तय किया जाएगा कि क्या दुतेर्ते की सेहत और मानसिक स्थिति उन्हें मुकदमे का सामना करने के लिए फिट बनाती है या नहीं। यह मामला फिलीपींस में दुतेर्ते की विवादित ड्रग्स विरोधी नीति और उस दौरान हुई हजारों संदिग्ध हत्याओं को लेकर वैश्विक स्तर पर गहरी निगरानी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed