{"_id":"5cfddb1ebdec22073561d91c","slug":"crane-collapse-on-apartment-building-in-us-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में अपार्टमेंट बिल्डिंग पर क्रेन गिरने से एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में अपार्टमेंट बिल्डिंग पर क्रेन गिरने से एक की मौत, छह घायल
Mon, 10 Jun 2019 03:22 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 10 Jun 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमेरिका में बिल्डिंग पर क्रेन गिरा
- फोटो : social media
अमेरिका के डाउनटाउन डलास में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर क्रेन के गिरने से एक महिला की मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल हुए हैं। क्रेन के गिरने का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मामले पर फायर रेस्क्यू प्रवक्ता जेसन इवान्स का कहना है कि क्रेन एलन सिटी लाइट्स अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स पर गिर गया था। जिससे बिल्डिंग के पूर्वी हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। सोशल मीडिया पर घटना की कई वीडियो भी वायरल हो रही हैं।
जिसमें दिख रहा है कि क्रेन तेज हवा चलने से बिल्डिंग पर जाकर गिर गया, जिसके बाद मलबा आसपास की जगह पर गिरने लगा। दमकलकर्मी बिल्डिंग में लापता और घायल लोगों की तलाश कर रहे हैं।
नेशनल वैदर सर्विस के मुताबिक क्रेन दोपहर करीब 2 बजे गिरा था। ऐसी भी कई रिपोर्ट हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि खराब मौसम के कारण कई पेड़ भी गिरे हैं। यहां मौसम के खराब होने के कारण बिजली की सेवा भी बाधित रही। जिससे करीब दो लाख 27 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।