फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COVID19 Pandemic in World China and Europe battered by another wave Russia records highest cases and deaths news and updates

कोरोना का प्रकोप: चीन में हजार से ज्यादा संक्रमित अस्पताल में भर्ती, रूस में 40 हजार केस और 1189 मौतों का नया रिकॉर्ड

Wed, 03 Nov 2021 09:51 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग/मॉस्को/बेल्जियम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग/मॉस्को/बेल्जियम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 03 Nov 2021 09:51 PM IST
सार

 कोविड का एक भी मामला नहीं आने देने की नीति पर चल रहे चीन में अलग अलग जगहों पर बीच-बीच में वायरस का प्रकोप दिख रहा है जबकि उसकी 76 प्रतिशत आबादी को कोविड का टीका लग चुका है।

विज्ञापन
COVID19 Pandemic in World China and Europe battered by another wave Russia records highest cases and deaths news and updates
रूस में कोरोना संक्रमण ने कहर बरपाना जारी रखा है। - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोनावायरस महामारी का असर पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। अब तक कोरना से मुक्त रहने का दावा करने वाले चीन में भी संक्रमण के नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। यहां एक हजार से ज्यादा लोग संक्रमित होने के बाद अस्पतालों में भर्ती हो गए हैं, इनमें 37 की हालत गंभीर है। चीन में अब हर दिन कोरोना के नए मामले भी बढ़ रहे हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 93 स्थानीय रूप से संक्रमित हुए मरीज और 16 नए मरीज सामने आए जो विदेशों से संक्रमित होकर आए थे। हाल के दिनों में संक्रमण के ये नए मामले सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने के बीच चीन में पहले ही कई पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं जिनमें शहर के निवासियों के देश के अन्य हिस्सों में जाने पर प्रतिबंध शामिल है। कोविड का एक भी मामला नहीं आने देने की नीति पर चल रहे चीन में अलग अलग जगहों पर बीच-बीच में वायरस का प्रकोप दिख रहा है जबकि उसकी 76 प्रतिशत आबादी को कोविड का टीका लग चुका है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ रूस में कोरोनावायरस के मामले और मौत का आंकड़ा बुधवार को सर्वाधिक रहा। देश में कई शहरों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है। रूस में एक दिन पहले संक्रमण के 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है जो महामारी के शुरुआत के बाद से सबसे ज्यादा है। सात दिनों में पांचवीं बार है जब दैनिक मामलों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। रूसी सरकार के मुताबिक, ने यह भी बताया कि संक्रमण के कारण 1,189 लोगों की मौत हुई है और यह भी नया रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हालात के चलते राजधानी मॉस्को से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित नोवगोर्ड क्षेत्र के अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि कार्य स्थलों को बंद रखने की मियाद एक और हफ्ते लागू रहेगी। साइबेरिया के टॉम्स्क क्षेत्र और यूराल पर्वत के चेल्याबिंस्क क्षेत्र के अधिकारियों ने बुधवार को पाबंदियों को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। कम से कम तीन प्रांतों के गवर्नर ने कहा है कि वे कार्यबंदी की अवधि बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। 

रूस में टीकाकरण की दर कम रहने, संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों के उदासीन रवैये तथा सख्त पाबंदियां लगाने के सरकार की अनिच्छा के बीच वायरस के पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। रूस की 35 फीसदी से भी कम आबादी का पूर्ण टीकाककरण हुआ है जबकि रूस ने देश में विकसित कोविड रोधी टीके को अन्य देशों की तुलना में काफी पहले ही मंजूरी दे दी थी।बहरहाल, रूस में संक्रमण के कुल मामले 86 लाख के पार पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 2.42 लाख है।

इसके अलावा यूरोप में भी कोरोना के केस लगातार पांचवें हफ्ते बढ़े हैं। महामारी पर अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यूरोप में नये मामले छह प्रतिशत या 30 लाख बढ़ गए हैं। पिछले हफ्ते ही मामलों में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य क्षेत्रों में संक्रमण के नए मामलों की साप्ताहिक संख्या या तो कम हो गयी है या उतनी ही बनी हुई है। 


फिलहाल पश्चिम एशिया में संक्रमण के मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। यहां नये मामले 12 प्रतिशत तक कम हो गए हैं। दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका में कोविड-19 के नए मामलों में नौ फीसदी तक कमी आई है। यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण की दर सर्वाधिक रही जहां एक लाख लोगों पर संक्रमण के करीब 192 नये मामले आए, वहीं अमेरिका में एक लाख लोगों पर 72 नये मामले आये। चेक गणराज्य, पोलैंड और मध्य तथा पूर्वी यूरोप के अन्य देशों में हाल में संक्रमण के मामलों में बढ़त देखी गयी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed