फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19, Pakistan suffering from Corona, sought support from China for debt relief

Corona in pakistan: कोरोना से बेहाल हुआ पाकिस्तान, कर्ज से राहत  के लिए चीन से मांगा समर्थन

Fri, 17 Apr 2020 03:09 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 17 Apr 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
Covid19, Pakistan suffering from Corona, sought support from China for debt relief
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने वैश्विक महामारी से लड़ रहे विकासशील देशों को कर्ज से राहत देने की वैश्विक पहल के लिए चीन का समर्थन मांगने के वास्ते चीन के अपने समकक्ष वांग यी से बात की। विदेश विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कोविड-19 का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी असर पड़ा है और इसके बाद के नतीजे अधिक गंभीर होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘विकासशील देशों पर असर अधिक गंभीर होगा।’ उन्होंने कहा कि इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने विश्व समुदाय से विकासशील देशों को कर्ज से राहत देने के लिए काम करने की अपील की थी। विदेश मंत्री ने इस पहल के लिए चीन से जी-20 मंच समेत अन्य मंचों पर समर्थन मांगा।
विज्ञापन


कुरैशी ने वांग से फोन पर की बातचीत में कहा कि पाकिस्तान और चीन सदाबहार रणनीतिक सहकारी साझेदार हैं और उन्होंने कोविड-19 के मद्देनजर पाकिस्तान को नैतिक तथा साजोसामान संबंधी समर्थन मुहैया कराने तथा उसके प्रति एकजुटता जताने के लिए चीन का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed