फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid re-surge in america first case of ‘monkeypox’ detected in Texas resident

नया खतरा: मरीज के शरीर में निकले बड़े-बड़े फोड़े, संपर्क में आए लोगों की शुरू हुई जांच

Sat, 17 Jul 2021 10:05 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 10:05 PM IST
सार

अमेरिका के टेक्सास में मंकीपॉक्स का दुर्लभ मामला सामने आया है। इससे चिकित्सक भी हैरान हैं।

Covid re-surge in america  first case of ‘monkeypox’ detected in Texas resident
अमेरिका में नया वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में नया खतरा सामने आया है। टेक्सास में एक मरीज में ऐसी बीमारी पाई गई है कि हेल्थ विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। मरीज के शरीर पर बड़े-बड़े फोड़े (मंकीपॉक्स वायरस) पाए गए हैं।  रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि यह राज्य में देखा गया वायरस का पहला मामला है। दरअसल, हाल ही में एक अमेरिकी नागरिक नाइजीरिया के दौरे पर गया था। वहां से पिछले दिनों वह टेक्सास लौटा। लौटने के बाद उसे वायरल हुआ और उसे डलास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, यह केस सभी के लिए दुर्लभ है पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही सुधार दिखने लगेगा।



सीडीसी के अनुसार, नाइजीरिया के अलावा, 1970 में पश्चिमी अफ्रीकी देशों में भी इस प्रकार के वायरस ने कहर बरपाया था। अफ्रीकी देशों में इस वायरल बीमारी की चपेट में बड़ी आबादी आ गई थी। वहीं 2003 में अमेरिका में इस बीमारी ने तहलका मचाया था। यहां भी लोग इस तरह की बीमारी की चपेट में आ गए थे ।


विज्ञापन


दूसरे लोगों के संक्रमित होने का खतरा कम
 सीडीसी ने कहा कि मरीज के संपर्क में आने वाले यात्रियों और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसके लिए हवाई अड्डों पर भी जांच की जा रही है। यह बीमारी श्वसन बूंदों के माध्यम से भी एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। सीडीसी ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी मरीज मास्क लगाए हुए थे। इसलिए दूसरे लोगों के संक्रमित होने का खतरा कम है। हालांकि, इनसे जुड़े लोगों की जांच की जा रही है। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed