फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid Pandemic: After a year in America from Corona, the situation worsens again, more than 92 thousand cases are coming daily

कोरोना महामारी : अमेरिका में एक साल बाद फिर बिगड़े हालात, रोज आ रहे 92 हजार से ज्यादा मामले

Wed, 24 Nov 2021 01:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 24 Nov 2021 01:04 AM IST
सार

अमेरिका में स्वास्थ्य संक्रमण सेवाओं के निदेशक डॉ. एंथनी फॉसी ने इस सप्ताह बढ़ने वाले मामलों को लेकर पहले ही आगाह किया है। संक्रमण के लगभग 92,800 मामले प्रतिदिन आ रहे हैं। जो पिछले साल कोविड-19 के उछाल के दौरान देखी जा रही थी। देश अभी भी 4.87 करोड़ संक्रमितों और 7.94 लाख मौतों के साथ दुनिया में पहली पायदान पर बना हुआ है।

विज्ञापन
Covid Pandemic: After a year in America from Corona, the situation worsens again, more than 92 thousand cases are coming daily
coronavirus - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले एक सप्ताह में 18 फीसदी की औसत दर से लगातार बढ़ रहे हैं। इस अवधि में संक्रमण के मामले 92,800 प्रतिदिन हैं। यह बढ़ोतरी देश के कई हिस्सों में देखी जा रही है जो पिछले साल कोविड-19 के उछाल के दौरान देखी जा रही थी। देश अभी भी 4.87 करोड़ संक्रमितों और 7.94 लाख मौतों के साथ दुनिया में पहली पायदान पर बना हुआ है।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में 18 फीसदी की दर से फैला संक्रमण
अमेरिका में स्वास्थ्य संक्रमण सेवाओं के निदेशक डॉ. एंथनी फॉसी ने इस सप्ताह बढ़ने वाले मामलों को लेकर पहले ही आगाह किया है। उन्होंने कहा, देश में टीकों की कमी नहीं है लेकिन कई लोग खुराक लेने से बच रहे हैं और क्रिसमस में सार्वजनिक जगहों पर खुलकर हिस्सा ले रहे हैं। इससे महामारी एक बार फिर पैर पसार सकती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग की एजेंसी द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, कोविड -19 के पुष्ट या संदिग्ध मामलों वाले मरीज एक साल पहले की तुलना में देश के 15 राज्यों में अधिक आईसीयू बेड ले रहे हैं। कोलोराडो, मिनेसोटा और मिशिगन में हालात ज्यादा खराब हैं। यहां अस्पतालों में भर्ती दर क्रमश: 41, 37 और 34 प्रतिशत है। मिशिगन में क्रिसमस पर सार्वजनिक कार्यक्रम धड़ल्ले से जारी हैं। उधर, व्हाइट हाउस की ओर से जेफ जेंट्स ने देश में लॉकडाउन की आशंका से इनकार किया।
 

जर्मनी-डेनमार्क की यात्रा पर अमेरिकी रोक

अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने जर्मनी और डेनमार्क की यात्रा को लेकर चेतावनी जारी की है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए जारी इस एडवाइजरी में यात्रा टालने के लिए कहा गया है। फिलहाल सीडीसी ने दुनिया भर में 75 जगहों को लेकर यात्रा प्रतिबंध जारी किया है जिसमें अधिकतर यूरोपीय देश ही हैं

नीदरलैंड, फ्रांस, बेल्जियम में सख्त प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन जारी
यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामले बुरी तरह फैल रहे हैं जबकि नीदरलैंड, फ्रांस और बेल्जियम के कई हिस्सों में लोगों ने कोविड-19 के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध करना जारी रखा है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सोमवार को भी पुलिस ने पानी की तेज बौछारें छोड़ीं।

प्रदर्शनकारियों ने उत्तर में ग्रोनिंगन और लीवार्डेन, पूर्व में एनशेडे और दक्षिण में टिलबर्ग शहरों में जमकर प्रदर्शन किया। यहां 130 से ज्यादा लोग गिरफ्तार भी किए गए। लीवार्डेन में एक फुटबॉल मैच को भी कुछ देर के लिए बाधित किया गया। उग्र प्रदर्शनकारी पिछले कुछ दिनों से लगातार आगजनी कर रहे हैं।

 

फ्रांस के पीएम जीन कास्टेक्स संक्रमित

फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बेल्जियम यात्रा से लौटने के कुछ घंटे बाद ही वे और उनकी बेटी संक्रमित पाई गईं। वे अगले 10 दिन तक क्वारंटीन रहकर काम करेंगे। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि उनके संपर्क में आए अन्य कौन लोग संक्रमित पाए गए हैं। कास्टेक्स ने बेल्जियम के पीएम अलेक्जेंडर डी. क्रू से ब्रुसेल्स में मुलाकात की थी।

इस्राइल : 5 से 11 वर्ष के  बच्चों का टीकाकरण शुरू
इस्राइल ने 5 से 11 साल के बच्चों के लिए कोरोना-19 रोधी टीके लगाना शुरू कर दिया है। इसी के साथ यह देश उन चंद देशों में शामिल हो गया है जहां महामारी की एक और लहर को टालने के लिए इतनी कम उम्र के बच्चों को टीका लगाना शुरू किया गया है। हालांकि इसके बावजूद देश में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed