फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19 World Updates US is in worst condition More than 77 thousand died due to coronavirus

बेबस हुआ अमेरिका, एक दिन में 2,566 मौतें, 77,000 से अधिक ने गंवाई जान

Sat, 09 May 2020 04:05 AM IST
Rajeev Rai न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 09 May 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 World Updates US is in worst condition More than 77 thousand died due to coronavirus
अमेरिका में कोरोना - फोटो : social media

सुपरपॉवर कहा जाने वाला अमेरिका इन दिनों कोरोना महामारी के चलते बेबस हो चुका है। हालांकि राष्ट्रपति अभी भी आगामी चुनावों को देखते हुए कमजोर पड़ते दिखना नहीं चाहते लेकिन वे अपने दफ्तर में भारतीय विधि-विधान से पूजा करा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 2,566 लोगों की मौत हो गई जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 77000 को पार कर गया है। कुल संक्रमित 13 लाख से ज्यादा हो गए हैं।

विज्ञापन


अगर दुनियाभर की बात करें तो इस वायरस के 3,979,582 मरीज सामने आए हैं और 2,74,115 की मौत हो चुकी है। कोरोना से होने वाली मौत के मामले में ब्रिटेन, इटली और स्पेन से आगे निकलकर अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 31,000 लोग जान गंवा चुके हैं। उधर, गर्म महाद्वीप अफ्रीका में भी हालात खतरनाक होते जा रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक संक्रमण से यदि सख्ती के साथ नहीं निपटा गया तो अफ्रीका में 83 हजार से 1.90 लाख लोग तक मारे जाते हैं जबकि संक्रमण की संख्या 2.9 करोड़ से 4.4 करोड़ तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन


अमेरिका में बेरोजगारी दर 14.7 फीसदी पहुंची
अमेरिका में अप्रैल में बेरोजगारी दर 14.7 फीसदी रही, जो महामंदी के बाद उच्चतम रिकॉर्ड की गई है। कोरोना वायरस के कारण 2.05 करोड़ लोगों की नौकरी जाने से अमेरिका में यह हालात पैदा हुए हैं। देश में नौकरियां तेज गति से जा रही हैं। यह हालात तब हैं जब फरवरी में बेरोजगारी दर 3.5 फीसदी थी, जो पांच दशक के सबसे निचले स्तर पर थी। वहीं मार्च में बेरोजगारी दर्ज 4.4 फीसदी दर्ज की गई थी लेकिन अप्रैल में हालात और जटिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में पुलिस कर रही बल प्रयोग :
न्यूयॉर्क शहर में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए गठित विशेष पुलिस बल द्वारा लोगों के साथ मारपीट के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी एक अश्वेत व्यक्ति के पीछे भागते हुए दिख रहा है। मुंह के बल उसे जमीन पर गिरा देता है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिए पुलिस के इस्तेमाल को रोकने को कहा है। हालांकि मेयर बिल डे ब्लासिओ ने इससे इनकार कर दिया है।

स्पेन : लॉकडाउन में ढील से नाराज अधिकारी का इस्तीफा
स्पेन में अब तक 2,56,855 लोग कोरोना संक्रमित हैं, जबकि 26,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। यहां मैड्रिड शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है। सरकार के लॉकडाउन में ढील देने के फैसले से नाराज होकर यहां के स्वास्थ्य प्रमुख योलांडा फ्यूंटेंस ने इस्तीफा दे दिया है। संक्रमण के मामलों में अब कमी आई है। एक दिन पहले यहां करीब तीन हजार मामले सामने आए।

जर्मनी में लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमण
जर्मनी में 24 घंटे में संक्रमितों के 1,209 नए मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले देश में 1,284 नए मामले सामने आए थे और 123 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 1.41 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए हैं।

रूस : फ्रांस से भी अधिक हुए पॉजिटिव
रूस ने संक्रमण के मामले में जर्मनी व फ्रांस को पीछे छोड़ पांचवें नंबर पर आ गया है। रूस में लगातार छठे दिन 10,000 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। यहां 24 घंटे में 10,699 लोग संक्रमित मिले। देश में संक्रमण के मामले 1,87,859 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed