{"_id":"5eb23c218ebc3e908c64129f","slug":"covid-19-us-now-in-next-stage-of-battle-very-safe-phased-and-gradual-reopening-says-american-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने मास्क लगाने से किया इनकार, लेकिन कहा- अमेरिकी अर्थव्यवस्था को जल्द ही फिर से खोलेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने मास्क लगाने से किया इनकार, लेकिन कहा- अमेरिकी अर्थव्यवस्था को जल्द ही फिर से खोलेंगे
Wed, 06 May 2020 09:55 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 06 May 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
ट्रंप ने मास्क लगाने से इनकार किया
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम हो रहा है और यह युद्ध अब अगले चरण में पहुंच गया है जो है देश को बहुत ही सुरक्षित, चरणबद्ध तरीके से तथा धीरे-धीरे फिर से खोलना।
विज्ञापन
ट्रंप ने फोनिक्स में हनीवेल इंटरनेशनल में अपनी टिप्पणी में कहा कि हमारे नागरिकों की प्रतिबद्धता के लिए उनका शुक्रिया। हमने खतरे को पार कर लिया है और असंख्य अमेरिकियों की जान बचा ली गई है। हमारा देश लड़ाई के अगले चरण में है। देश को बहुत ही सुरक्षित, चरणबद्ध तरीके से और धीरे-धीरे फिर से खोला जा रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार मंगलवार तक इस जानलेवा वायरस से 71,000 से अधिक अमेरिकी जान गंवा चुके हैं और 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
देश में पिछले एक हफ्ते में नए मामले और मरने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आई है जिसके चलते ट्रंप यह कह पाए कि देश खतरे की स्थिति से बाहर निकल आया है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी ने अमेरिका में आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने का महत्व तथा देश में एक मजबूत घरेलू विनिर्माण ठिकाना बनाने की महत्ता समझा दी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि मैं लंबे समय से इसके बारे में बात करता रहा हूं। अक्सर आप देखोगे कि किसी दूसरे देश में ऐसा संयंत्र काम कर रहा है जो आपके यहां भी चल सकता है तथा आप इसे बेहतर करोगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन सीधे-सादे नियमों पर भरोसा रखता है यानी अमेरिकी में बनी वस्तुएं खरीदो और अमेरिकियों की भर्ती करो।
ट्रंप ने कहा कि हमारे देश के लोग योद्धा हैं। आपकी मदद से हम इस वायरस को हरा देंगे और अमेरिकी दिल, अमेरिकी हाथों, अमेरिकी गौरव और अमेरिकी आत्मा के साथ महान और यशस्वी भविष्य का निर्माण करेंगे।
मास्क बना रही हनीवेल फैक्ट्री के अपने दौरे का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे उच्च गुणवत्ता के एन95 मास्क बना रहे हैं। इससे पहले अमेरिका के मूल निवासियों के साथ बातचीत में ट्रंप ने कोरोना वायरस को कठोर दुश्मन बताया। हालांकि, उन्होंने यहां पहुंचने पर मास्क लगाने से इनकार कर दिया। इस बारे में पूछने पर ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे इसे पहनेंगे।
ट्रंप ने कहा कि लेकिन हम जीत रहे हैं और अपने देश को फिर से पटरी पर आते हुए देख रहे हैं। लेकिन अभी मकसद हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब विभिन्न देशों की मदद कर रहा है जिनमें उन्हें वेंटीलेटर्स जैसी आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति मुहैया कराना शामिल है।
उन्होंने कहा कि हमारे पास दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक वेंटीलेटर्स हैं और जैसा कि आप जानते हैं हम फ्रांस की मदद कर रहे हैं । हम फ्रांस, इटली, स्पेन, नाइजीरिया तथा कई अन्य देशों की सहायता कर रहे हैं।
ट्रंप ने मास्क लगाने से किया इनकार
वहीं, मास्क बनाने वाली कंपनी हनीवेल का दौरा करने के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने मास्क लगाने से इनकार कर दिया। जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे इसे पहनेंगे।
गौरतलब हो रही ट्रंप इससे पहले भी मास्क पहनाने पर ऐतराज जता चुके हैं। डिजीज कंट्रोल सेंटर ने पांच अप्रैल को सभी लोगों से अपील की थी कि वह कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क पहने। सेंटर के इस अपील के बाद ट्रंप ने कहा था कि यह केवल सुझाव है, मास्क पहना लोगों पर निर्भर करेगा। आप ऐसा कर भी सकते हैं और नहीं भी।