फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19 cases In Hong Kong cross 10 lakh, 97 percent reported from fifth wave

हॉन्गकॉन्ग में कोरोना का कोहराम: शव रखने की जगह नहीं, 97 फीसदी मामले सिर्फ पांचवीं लहर में, संक्रमित मरीज 10 लाख के पार

Sat, 19 Mar 2022 01:37 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 19 Mar 2022 01:37 PM IST
सार

 हॉन्गकॉन्ग में जहां लंबे समय से जीरो कोविड केस की पॉलिसी चल रही है, वहां पर अब स्थिति भयावह होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में हॉन्गकॉन्ग में कोरोना के 20 हजार से अधिक मामले मिले हैं और 250 से अधिक मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
Covid 19 cases In Hong Kong cross 10 lakh, 97 percent reported from fifth wave
हॉन्गकॉन्ग में कोरोना के मामले - फोटो : Amar ujala

विस्तार

जानलेवा कोरोना वायरस के कारण हॉन्गकॉन्ग में स्थिति भयावह हो गई है। यहां रोजाना 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और 250 से अधिक मौतें हो रही हैं। स्थिति यह हो गई है कि शवों को रेफ्रिजेरेटेड शिपिंग कंटेनरों में रखना पड़ रहा है क्योंकि यहां ताबूत खत्म हो गए हैं या बहुत मुश्किल से मिल रहे हैं। बढ़ते संकट को देखते हुए लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है। डराने वाली बत यह है कि यहां 97 फीसदी केस पांंचवीं लहर में आई है।हॉन्गकॉन्ग की आबादी के औसत से निकाला जाए तो यह माना जा सकता है कि भारत जितनी आबादी होने पर वहां मौजूदा हालात में हर रोज 35 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस आ रहे होते।

विज्ञापन


हॉन्गकॉन्ग में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख के पार
हॉन्गकॉन्ग के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को संक्रमण के 20,079 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शुरू से लेकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,16,944 हो गई है। हॉन्गकॉन्ग में कुल संक्रमितों में से 97 फीसदी मामले दिसंबर महीने में शुरू हुई इस लहर में सामने आए हैं। हॉन्गकॉन्ग में नौ फरवरी से अब तक करीब 5200 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हो चुकी है। हॉन्गकॉन्ग में अब तक कोविड-19 के कारण 5,401 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि चीन में महामारी के कारण 4,636 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


मरने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग मरीज
हॉन्गकॉन्ग में कोरोना से मरने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग मरीज थे और ज्यादातर को पूरी तरह से टीका नहीं लगाया गया था। वास्तव में, हॉन्गकॉन्ग ने हाल के सप्ताहों में विश्व स्तर पर प्रति 10 लाख लोगों पर सबसे अधिक मौतें दर्ज की हैं। सिंगापुर की तुलना में 24 गुना अधिक - क्योंकि इसके अधिकांश बुजुर्ग नागरिक या तो आंशिक रूप से या पूरी तरह से असंबद्ध रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed