फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COVID-19 'can be characterised as a pandemic': WHO chief

डब्ल्यूएचओ ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया, चीन से बाहर 13 गुना ज्यादा फैला वायरस

Wed, 11 Mar 2020 11:05 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा 
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा  Published by: अमित कुमार Updated Wed, 11 Mar 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
COVID-19 'can be characterised as a pandemic': WHO chief
गुवाहाटी एयरपोर्ट पर जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसे महामारी (पैनडेमिक) घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने बुधवार को इस बारे में बताया। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेडरॉस अधानोम घेब्रेसुस ने कहा, 'COVID-19 को पैनडेमिक कहा जा सकता है। हमने कभी भी कोरोनावायरस की वजह से महामारी फैलते नहीं देखा है।' उन्होंने इसके फैलने पर चिंता भी जताई। दुनियाभर के विशेषज्ञों समेत डब्ल्यूएचओ ने इसे 'एपिडेमिक' कहा था। 

विज्ञापन


वैश्विक संगठन का कहना है कि चीन से बाहर यह बीमारी 13 गुना ज्यादा फैल चुकी है। अमेरिका के एलर्जी व इंफेक्शियस राष्ट्रीय संस्थान के निदेशक एंथॉनी फाउसी के मुताबिक यह वायरस सामान्य फ्लू से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। 
विज्ञापन


वर्ष 2009 के बाद नए कोरोनावायरस को महामारी घोषित किया गया है। उस समय इन्फ्लुएंजा वायरस से लाखों लोग संक्रमित हो गए थे। 

'एपिडेमिक' और 'पैनडेमिक' में अंतर 
जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लॉरेंस ओ गॉस्टिन के मुताबिक किसी खास देश या क्षेत्र विशेष में फैली बीमारी को एपिडेमिक कहा जाता है। जबकि दुनिया के अधिकतर हिस्सों में फैलने के बाद इसे पैनडेमिक करार दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed