फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19: 100 students and staff across a San Diego County school ordered to quarantine 

कई शिक्षक और छात्रों को हुआ कोरोना संक्रमण, पॉजिटिव आई रिपोर्ट

Sun, 07 Feb 2021 06:22 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डिएगो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन डिएगो Published by: Amit Mandal Updated Sun, 07 Feb 2021 06:22 AM IST
विज्ञापन
Covid-19: 100 students and staff across a San Diego County school ordered to quarantine 
corona in world - फोटो : पीटीआई
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर एहतियात का दौर जारी है, इसके बावजूद नए केस सामने आ रहे हैं। कैलीफोर्निया के सैन डियागो में दो दिन पहले ही स्कूली छात्रों को बुलाया गया था, लेकिन के-8 ग्रेड के करीब 100 छात्र और स्टाफ को दोबारा क्वारंटीन होने को कहा गया है। इसी के साथ स्कूलों को दोबारा खोलने पर सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन


के-8 ग्रेड के कुछ छात्रों में संक्रमण की बात सामने आई है। एसकॉनडिडो यूनियन स्कूल डिस्ट्रिक्ट सुपरीटेंडेंट डॉ. लुइस रैनकिंस ने कहा कि स्कूल खुलते ही छात्रों का क्वारंटीन होना हताश करने वाली बात है। किसी ने भी कोरोना पॉजिटिव और क्वारंटीन की बात नहीं सोची थी।
विज्ञापन


कोविड-19 ने देशभर में स्कूलों पर व्यापक पैमाने पर असर डाला है। इससे पैदा हुए मुश्किल हालात में अधिकतर छात्र मास्क लगाकार, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके पढ़ाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसकॉनडिडो के 23 कैंपस में 8700 छात्र हैं और यहां मंगलवार से पढ़ाई शुरू हुई है। छात्रों को अलग अलग दिनों में बुलाया जा रहा है।

तमाम सावधानियां बरतने के बावजूद सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद 81 छात्रों और 15 स्टाफ मेंबर को क्वारंटीन किया गया है। जिन स्कूलों पर असर पढ़ा है वे हैं- फार एवेन्यू एलिमेंटरी, पायोनियर एलिमेंटरी, रॉक स्प्रिंग्स एलिमेंटरी और मिशन मिडिल स्कूल। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed