फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Court sentences thief to jail for stealing 45 bottles of wine worth 14 crore from Michelin star hotel

Spain: मॉडल ने साथी के साथ मिलकर चोरी की 14 करोड़ रुपये की शराब, अब कोर्ट ने दोनों को सुनाई ये सजा

Tue, 07 Mar 2023 10:01 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 07 Mar 2023 10:01 AM IST
सार

शराब चोरी करने वाली मॉडल का नॉम है प्रिसिला लारा ग्वेरा है। ये मेक्सिको की पूर्व ब्यूटी क्वीन रह चुकी हैं। अदालत ने माना है कि मॉडल और उसके पार्टनर ने नकली स्विस पासपोर्ट का इस्तेमाल करके होटल में चेक-इन किया था।

विज्ञापन
Court sentences thief to jail for stealing 45 bottles of wine worth 14 crore from Michelin star hotel
स्पेन में हुई थी शराब की चोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ये मामला स्पेन का है। यहां अक्तूबर 2021 में मेक्सिको की पूर्व ब्यूटी क्वीन और मशहूर मॉडल प्रिसिला लारा ग्वेरा ने अपने पार्टनर के साथ मिलकर करीब 14 करोड़ रुपये की शराब चोरी कर ली थी। अब इस मामले में कोर्ट का फैसला आ गया है। स्पेन की एक अदालत ने दोनों को इस मामले में जबरन होटल के अंदर अंदर घुसने और चोरी करने का दोषी पाया है। अदालत ने महिला को चार साल की जेल और पुरुष को साढ़े चार साल की सजा सुनाई है। इन दोनों को जुलाई 2022 में क्रोएशिया में गिरफ्तार किया गया था। यही नहीं, अदालत ने कपल को उक्त होटल को छह करोड़ 59 लाख 6 हजार 916 रुपये (753,454 यूरो) का मुआवजा देने को भी कहा है। 
विज्ञापन


मेक्सिको ब्यूटी क्वीन रही है मॉडल
शराब चोरी करने वाली मॉडल का नॉम है प्रिसिला लारा ग्वेरा है। ये मेक्सिको की पूर्व ब्यूटी क्वीन रह चुकी हैं। अदालत ने माना है कि मॉडल ने नकली स्विस पासपोर्ट का इस्तेमाल करके होटल में चेक-इन किया था। इसके बाद महिला ने रात के दो बजे रिसेप्शन पर कॉल किया और उस समय काम कर रहे एकमात्र कर्मचारी से सलाद बनाने के लिए कहा। कर्मचारी ने पहले अनुरोध को अस्वीकार कर दिया क्योंकि वह अकेला था, लेकिन महिला की जिद की वजह से वह सलाद देने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन


जब कर्मचारी सलाद तैयार कर रहा था, तो महिला का पार्टनर रिसेप्शन पर गया और वहां से वाइन सेलर में घुसने के लिए चाबी उठा ली। इसके बाद दोनों वाइन सेलर में घुसे और शराब की करीब 45 बोतलें चोरी करके भाग गए। जब यह मामला सामने आया तो हर कोई इसके बारे में जानकर हैरान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में इस पहचान बदलकर घुसी थी मॉडल
स्पेनिश पुलिस ने बताया कि 29 साल की मॉडल और रोमानियाई डच पार्टनर कांस्टेंटाइन गेब्रियल दिमित्री ने 2021 में एक होटल में घुसकर शराब की चोरी की थी। तब से इन दोनों की तलाश की जा रही थी और पुलिस ने 2022 में क्रोएशिया से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि उस दिन मॉडल प्रिसिला होटल में जब पहुंची तो उन्होंने विग लगा रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने सनग्लासेज और फेस मास्क भी लगा रखा था।

होटल चेक इन रिकॉर्ड के मुताबिक इस पासपोर्ट पर उनकी नागरिकता स्विटजरलैंड की थी और उनका नाम मिर्का गुलोबिक लिखा हुआ था। पूर्व ब्यूटी क्वीन ने होटल में दो लोगों के लिए डिनर टेबल बुक कराई थी। होटल के मैनेजर के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि डिनर टेबल पर दोनों का व्यवहार अजीब था और उन्हें देखकर लग रहा था कि उन्हें इस तरह के डिनर की आदत नहीं है।

मॉडल ने फोन कर बंटाया रिसेप्शन का ध्यान
बाद में दोनों ने होटल रूम में जाने से पहले एट्रियो वाइन सेल को देखने की इच्छा जाहिर की जिस पर दोनों को वहां ले जाया गया। इस वाइन सेल को विशेष तौर पर तैयार किया गया है और इसे खास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक गेट से तैयार किया गया है। रूम में जाने के बाद प्रिसिला ग्वेरा ने रिसेप्शन पर फोन किया और कुछ खाने के लिए मांगा। दरअसल यह ध्यान बंटाने के लिए किया गया था और इस दौरान दिमित्री ने पहले से रखी गई मास्टर की के जरिए वाइन सेल में घुसकर शराब की बोतलें चुरा लीं।

तौलिए में छिपाकर रखी 45 शराब बोतलें
पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों ने 45 शराब की बोतलें तौलिए में लपेटा और छिपाकर रख लिया। इसके बाद दोनों ने तड़के पांच बजे बिना किसी को खबर दिए चुपके से होटल से फरार हो गए। लेकिन दोनों होटल के सीसीटीवी में बैग के साथ बाहर जाते कैद हो गए। सुबह जब शराब की महंगी बोतलों के चोरी होने की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। इनमें एक 19वीं सदी की बनी दुर्लभ शराब की बोतल भी शामिल थी। 45 बोतलों की कीमत 14 करोड़ रुपये बताई गई है।


क्रोएशिया से गिरफ्तार किया गया था जोड़ा
पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद सीसीटीवी की जांच की गई। जांच में पता चला कि ये जोड़ा क्रोएशिया में रह रहा है। हाई प्रोफाइल चोरों को पकड़ने के लिए स्पेन की पुलिस ने डच, रोमानिया और क्रोएशिया की पुलिस से संपर्क किया और सबने मिलकर अभियान चलाया। इसके बाद क्रोएशिया बॉर्डर को पार करने से पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed