फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Court of England jails Indian origin woman for four years accused accused of supplying drugs in country

England: भारतीय मूल की महिला को इंग्लैंड की कोर्ट ने दिया कारावास, देश में ड्रग की सप्लाई करने का आरोप

Mon, 22 May 2023 07:43 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 May 2023 07:43 PM IST
सार

कॉन्स्टेबल डेल लेस्टर ने बताया कि बकिंघमशायर स्थित संगठित अपराध समूह के लिए कौर पैसे और ड्रग्स कोरियर करती थी। देश में कोकीन सप्लाई करने के लिए वह देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा भी कर चुकी हैं। जांच में खुलासा हुआ कि ओसीजी में कौर महत्वपूर्ण भूमिका साझा करती थी।

विज्ञापन
Court of England jails Indian origin woman for four years accused accused of supplying drugs in country
इंग्लैंड पुलिस - फोटो : Social media

विस्तार

इंग्लैंड में भारतीय मूल की एक नागरिक को चार साल से अधिक कारावास की सजा सुनाई गई है। महिला पर देश में ड्रग की सप्लाई करने का आरोप है। मामले में आयलेसबरी क्राउन कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बहुमत के साथ महिला को आरोपी माना है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
ब्रिटेन के उत्तरी लंदन की रहने वाली मनदीप कौर (41) को क्लास ए और प्रतिबंधित ड्रग्स की सप्लाई करने की साजिश रचने का आरोपी माना गया है। महिला के खिलाफ दो सप्ताह तक सुनवाई चली, इसके बाद कोर्ट ने बहुमत से महिला को दोषी सिद्ध ठहराते हुए सजा सुनाई है। देश की विभिन्न पुलिस के साथ काम करने वाली साउथ ईस्ट रीजनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम यूनिट की जांच पर पिछले हफ्ते महिला को सजा दी गई है। कोर्ट ने आरोपी को चार साल आठ महीने के लिए कारावास की सजा दी है।

विज्ञापन

कौर की थी महत्वपूर्ण भूमिका
यूनिट के डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल डेल लेस्टर ने बताया कि बकिंघमशायर स्थित संगठित अपराध समूह के लिए कौर पैसे और ड्रग्स कोरियर करती थी। देश में कोकीन सप्लाई करने के लिए वह देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा भी कर चुकी हैं। जांच में खुलासा हुआ कि ओसीजी में कौर महत्वपूर्ण भूमिका साझा करती थी। पैसों के लिए उन्होंने खुद से एक किलो कोकीन भी बेचा है। मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने 13 जून 2020 को एक किलो कोकीन सप्लाई करते हुए कौर को गिरफ्तार किया था। उनके बैग से 50 हजार पाउंड नकद भी बरामद हुए, जिसे भी टीम ने जब्त कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed