फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases and death toll in America, Italy, Pakistan, Brazil, France, Nepal, US

Corona World LIVE: पाकिस्तान ने बाहरी उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा की

Fri, 29 May 2020 03:46 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Fri, 29 May 2020 03:46 PM IST
सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक दुनिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 62 हजार से ज्यादा हो गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 59 लाख को पार कर गई है जबकि करीब 25 लाख 80 हजार लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से अब तक एक लाख तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 17 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनिया में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases and death toll in America, Italy, Pakistan, Brazil, France, Nepal, US
दुनिया में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन


स्विट्जरलैंड में कोरोना के कारण एक बच्चे की मौत

  • स्विट्जरलैंड में कोरोना महामारी के कारण एक बच्चे की मौत हो गई। देश में इस खतरनाक वायरस से मरने वाला यह पहला बच्चा है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। 


पाकिस्तान ने की बाहरी उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा

  • पाकिस्तान ने कोरोना वायरस महामारी के कारण सेवाओं को निलंबित करने के दो महीने बाद शनिवार से बाहरी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा की।
  • विज्ञापन


न्यूजीलैंड में सिर्फ एक सक्रिय मामला

  • न्यूजीलैंड में एक सप्ताह से कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आए 1,504 लोगों में से 22 की मौत हो गई है और एक व्यक्ति को छोड़कर शेष अन्य ठीक हो गए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक मौतें

  • अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक मौत हुई हैं और मृतकों की संख्या 1,01,000 के आंकड़े को पार कर गई है।

पाकिस्तान में कोविड-19 के मामले 64,000 के पार, मृतकों की संख्या 1,317 हुई

  • पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 2,636 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 64,028 हो गए हैं।
  • वहीं 57 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या 1,317 हो गई।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार सिंध में 25,309, पंजाब में 22,964, खैबर पख्तूनख्वा में 8,842, बलूचिस्तान में 3,928, इस्लामाबाद में 2,100, गिलगित-बाल्टिस्तान में 658 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 227 मामले हैं।
  • मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी तक 23,305 मरीज ठीक हो चुके हैं।


व्हाइट हाउस ने फिर कहा- हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन लेने के बाद बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं ट्रंप

  • व्हाइट हाउस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप मलेरियारोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की दो सप्ताह तक खुराक लेने के बाद बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।
  • यदि उन्हें लगता है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, तो वह दोबारा इसे लेंगे।
  • मलेरिया की रोकथाम और उसके उपचार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कोविड-19 के उपचार के लिए मंजूरी नहीं दी है, लेकिन इसे संक्रमण के संभावित उपचार के तौर पर पहचाना गया है और अमेरिका सरकार ने इसकी तत्काल उपलब्धता का अनुरोध किया है।
  • ट्रंप ने कोरोना वायरस से निपटने में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को पासा पलट देने वाली दवा करार दिया है।


चीन में बिना लक्षण वाले पांच नए मामले सामने आए

  • स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि चीन में बिना लक्षण वाले (असिंप्टोमेटिक) पांच नए मामले सामने आए हैं।
  • देश में इस तरह के संक्रमण की कुल संख्या 409 है, कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 


मैक्सिको: 24 घंटे में 483 मौतें

  • मेक्सिको में बीते 24 घंटे में 463 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 8,597 हो गई है।
  • महामारी विज्ञान मंत्रालय के निदेशक जोस लुइस अलोमिया ने बताया कि 3,463 नए मामले सामने आए हैं।
  • अब तक कुल 78,023 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन पहले यहां 3,455 नए मामले सामने आए थे और 501 लोगों की मौत हुई थी।

रूस: 24 घंटे में आठ हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 174 की मौत

  • रूस में बीते 24 घंटे में 8,371 नए मामले सामने आए हैं। यहां 174 लोगों की जान गई है।
  • इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या 4142 हो गई है, जबकि तीन लाख 79 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 15 दिनों से यहां संक्रमण के मामले हर दिन आठ हजार से ऊपर आ रहे हैं।

ब्राजील में 25 हजार से ज्यादा मौतें

  • ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 हजार के पार पहुंच गई है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान देश में 1,086 लोगों की मौत हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में संक्रमण के 20,599 नए मामले सामने आए हैं।
  • यह देश अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित है। यहां 4.14 लाख लोग संक्रमण से पीड़ित हैं।

बांग्लादेश के अस्पताल में आग, पांच कोरोना मरीजों की मौत

  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका में यूनाइटेड हॉस्पिटल लिमिटेड में लगी आग से कोविड-19 के पांच मरीजों की मौत हो गई।
  • मृतकों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। 

यहां पढ़ें 28 मई (गुरुवार) के सभी अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed