फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Vaccine, UK Hospital to Receive First Batch of Covid19 Vaccine in November

नवंबर से इस देश में लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन, जानें क्या है पूरी योजना

Mon, 26 Oct 2020 06:18 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 26 Oct 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine, UK Hospital to Receive First Batch of Covid19 Vaccine in November
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

दुनिया के कई देशों में अब भी कोरोना का कहर जारी है। अब तक पूरे विश्व में 4 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं 11 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इस बीच ब्रिटेन के लिए एक राहत की खबर आई है। दरअसल यहां के अस्पतालों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाने की तैयारी शुरू करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। नवंबर से लोगों को कोरोना का टीका लगाने की योजना बनाई  गई है।

विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने एस्ट्रेजेनेका के साथ मिलकर इस वैक्सीन को तैयार किया है। ब्रिटेन का नेशनल हेल्थ सिस्टम क्रिसमस तक देश में पांच जगहों पर वैक्सीन लगाने की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए एनएचएस के हजारों कर्मचारी इन जगहों पर तैनात किए जाएंगे। हर दिन कम से कम 10 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने की योजना है।
विज्ञापन


ब्रिटिश अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक पीड़ित लोगों का टीकाकरण किया जाएगा । कोरोना का टीका लगाने के लिए लीड्स, हल और लंदन में केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर नर्स समेत कई स्वास्थकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल यूनिट को भी तैयार किया जाएगा जो जरूरतमंद लोगों और केयर होम्स तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


85 वर्ष के बुजुर्गों को प्राथमिकता 
ब्रिटेन की सरकार ने वैक्सीन की अनुमति मिलने से पहले ही 10 करोड़ डोज का ऑर्डर दे दिया है। स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अन्य डॉक्टरों की भी मदद वैक्सीन को लगाने में की जाएगी। केयर होम में रहने वाले लोगों के बाद 80 साल की उम्र से ज्यादा लोगों और एनएचएस कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद 65 साल के लोगों और फिर नौजवानों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed