फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus updates: New Zealand PM Jacinda Ardern temporarily suspends entry for all travellers from India

कोरोना: भारत में संक्रमण के मामलों में वृद्धि जारी, न्यूजीलैंड ने भारतीयों के आने पर लगाई रोक

Thu, 08 Apr 2021 08:53 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 08 Apr 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates: New Zealand PM Jacinda Ardern temporarily suspends entry for all travellers from India
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न - फोटो : ANI

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण 11 अप्रैल से करीब दो हफ्तों के लिए भारत से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

विज्ञापन


भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण न्यूजीलैंड के नागरिकों के भी देश में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है।

‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ की खबर के मुताबिक, अर्डर्न ने कहा कि यह प्रतिबंध रविवार को शुरू होगा और 28 अप्रैल तक जारी रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित अन्य देशों से भी पैदा हो रहे खतरे का आकलन करेगी।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के 23 नए मामले आए हैं जिनमें से 17 संक्रमित लोग भारत से आए। इसके बाद यह यात्रा पाबंदी लगाई गई है।

अर्डर्न ने कहा, ‘यह स्थायी व्यवस्था नहीं है बल्कि अस्थायी कदम है।'

उन्होंने कहा कि कुछ देशों के यात्रियों पर पहले भी यात्रा पाबंदी रही है लेकिन कभी भी न्यूजीलैंड के नागरिकों और निवासियों की यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि वह भारत में न्यूजीलैंड वासियों के लिए इस अस्थायी निलंबन से पैदा होने वाली परेशानियों को अच्छे से समझती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लेकिन मुझे जिम्मेदारी का भी अहसास है और यात्रियों के समक्ष पैदा हो रहे खतरों को कम करने के तरीके तलाश करने का दायित्व भी मुझ पर है।’

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed