{"_id":"613417a18ebc3ec5ed0abd74","slug":"coronavirus-people-who-have-had-both-doses-of-corona-vaccine-may-be-victims-of-infection-again-but-the-risk-is-low","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान : कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा चुके लोग दोबारा हो सकते हैं संक्रमण का शिकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सावधान : कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा चुके लोग दोबारा हो सकते हैं संक्रमण का शिकार
Sun, 05 Sep 2021 06:42 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 05 Sep 2021 06:42 AM IST
सार
- कोरोना विशेषज्ञों ने कहा, टीका लगवाने के बाद संक्रमण का खतरा कई तरह की परिस्थितियों पर करता है निर्भर
- दुनियाभर में ब्रेकथ्रू इंफेक्शन के मामले आ रहे सामने, ऐसे में वायरस से कोई भी पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा चुके लोग अब ये सवाल पूछने लगे हैं कि क्या उन्हें भी संक्रमण का खतरा है। वैज्ञानिकों का जवाब हैं हां, क्योंकि दुनियाभर में ब्रेकथ्रू इंफेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में वायरस से कोई भी पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों का कहना है कि संक्रमण का खतरा किसे है और किसे नहीं ये अभी तक स्पष्ट नहीं है। हां ये जरूर है कि जोखिम हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग है और ये बहुत कुछ उसके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। ब्राउन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन डॉ. आशीष कुमार झा का कहना है कि टीका लगवा चुके लोगों का जीवन उन लोगों की तुलना में थोड़ा आसान हो सकता है, जिन्हें अब तक टीका नहीं लगा है।
विज्ञापन
टीका लगवाने के बाद संक्रमण का खतरा क्यों?
विशेषज्ञों का कहना है कि टीका लगवाने के बाद संक्रमण का खतरा कई तरह की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। टीका कार की सीट बेल्ट की तरह है। आप किसी हादसे में गंभीर खतरे से बच सकते हैं लेकिन बहुत कुछ स्थिति पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
टीके के असर को इस तरह से समझें
लॉस एंजलिस के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ की डॉ. शैरन बाल्टर केअनुसार टीका लगवा चुके 10,895 लोगों और टीका न लगवाने वाले 30,801 लोगों पर शोध किया गया। इसमें पता चला कि प्रति एक लाख में सात दिन में 315 लोग संक्रमित हुए। वहीं टीका लगवा चुके सिर्फ 63 लोग ही संक्रमण की चपेट में आए।