फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Pandemic in China Update reports in Hindi News Positive cases toll rises again

कोरोना वायरस: चीन में बीते कुछ सप्ताह में पहली बार 100 से ज्यादा नए मामले, मृतकों की संख्या 3341 हुई

Mon, 13 Apr 2020 03:15 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Mon, 13 Apr 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic in China Update reports in Hindi News Positive cases toll rises again
चीन में कोरोना के 108 नए मामले सामने आए - फोटो : Twitter

चीन के शहर वुहान से दुनियाभर में फैलने वाला कोरोना वायरस ने एक बार फिर चीन को चिंता में डाल दिया है। कोरोना पर नियंत्रण के बाद आठ अप्रैल को वुहान में लॉकडाउन खोल दिया गया। लेकिन बीते कुछ सप्ताह में जिस तरह नए मामले आ रहे हैं, उससे चीन एक बार फिर चिंता में पड़ गया है।

विज्ञापन


चीन में बीते कुछ सप्ताह में पहली बार कोविड-19 के 100 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, वहीं कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में इससे दो और लोगों की जान जाने के बाद देश में इससे मरने वालों की संख्या 3,341 हो गई।
विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार विदेशों से संक्रमण लेकर आए लोगों की कुल संख्या 1,378 और बिना लक्षण के संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 1,064 होने के साथ ही स्थानीय संक्रमण के 10 मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचसी के अनुसार स्थानीय संक्रमण के 10 मामलों में से सात हेइलोंगजियांग प्रांत और तीन गुआंगदोंग प्रांत के हैं। आयोग ने कहा कि कि देश में रविवार को कोरोना वायरस के कम से कम 108 नए मामले सामने आए, जिनमें से 98 संक्रमित बाहर से आए थे। वहीं हुबेई प्रांत में दो लोगों की जान जाने से मृतक संख्या 3,341 हो गई।

इन नए मामलों के साथ ही चीन में संक्रमित लोगों की कुल संख्या रविवार तक 82,160 हो गई। एनएचसी ने बताया कि रविवार तक चीन में बाहर से आए संक्रमित लोगों की संख्या 1,378 थी, जिनमें से 511 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है और 867 को अब भी इलाज जारी है। इनमें से 38 की हालत नाजुक है।

बिना लक्षण के संक्रमित मरीजों के 61 नए मामले
उसने कहा कि बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ। ऐसे 61 नए मामले सामने आए, जिनमें से 12 विदेश से आए हैं। इसके साथ ही ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 1,064 हो गई, जिनमें से 307 बाहर से आए हैं। ये सभी चिकित्सीय निगरानी में हैं।

ये ऐसे लोग हैं, जिनमें वायरस के बुखार, खांसी, गले में दर्द जैसे कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन फिर भी ये जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।चीनी अधिकारियों ने बताया कि देश में ऐसे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है जो बाहर से आए हैं क्योंकि सैकड़ों लोग कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित स्थानों से देश वापस लौट रहे हैं।


जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आकंड़ों के अनुसार विश्व में कोविड-19 के करीब 18 लाख मामले हैं और इससे 1,14,185 लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया में संक्रमण के सबसे अधिक 5,56,044 मामले अमेरिका में हैं, जहां 20,000 से अधिक लोगों की जान गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed