फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus outbreak , Visa duration extended for Indian and foreign doctors in britain

ब्रिटेन : भारतीय और विदेशी डॉक्टरों के लिए वीजा अवधि बढ़ाई गई

Thu, 02 Apr 2020 03:20 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Apr 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak ,  Visa duration extended for Indian and foreign doctors in britain
ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट से संघर्ष को देखते हुए भारत समेत वे सभी विदेशी डॉक्टर, जिनके वीजा इस साल अक्तूबर में समाप्त हो रहे हैं, उन्हें एक साल के लिए स्वत: एक्सटेंशन मिल जाएगा।

विज्ञापन


ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल द्वारा घोषित इस योजना का लाभ लगभग 2,800 प्रवासी डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों को मिलेगा, जिनका वीजा एक अक्तूबर को खत्म होने वाला है। पटेल ने कहा कि डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना वायरस से निपटने और लोगों की जान बचाने के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हम उन कार्यो के लिए उन सभी का बहुत आभार मानते हैं, जो वे करते हैं।
विज्ञापन


भारतीय मूल की मंत्री ने कहा कि मैं उन्हें वीजा प्रक्रिया से विचलित नहीं करना चाहती हूं। इसीलिए मैंने स्वत: ही उनके वीजा को एक साल के लिए मुफ्त में बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि वीजा की यह बढ़ोतरी उनके परिवार के सदस्यों पर भी लागू होगी। बता दें कि डॉक्टरों और नर्सों को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए इन प्रतिबंधों को स्वास्थ्य सेवाओं से भी हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी नर्सों को परीक्षा पास करने के लिए अधिक समय

ब्रिटेन में पूर्व-पंजीकृत विदेशी नर्सें, जिन्हें वर्तमान में तीन महीने के भीतर अपना पहला कौशल परीक्षण करने और आठ महीने के भीतर परीक्षा पास करने की आवश्यकता है, अब इस समयसीमा को वर्ष के अंत तक बढ़ाया जाएगा। इससे विदेशी नर्सों को अपनी परीक्षा पास करने के लिए अधिक समय मिल जाएगा।

आईएचएस से भी मिलेगी छूट

गृह मंत्रालय के मुताबिक प्रशिक्षु डॉक्टर और नर्स भी उस समय तक सीमित नहीं रहेंगे, जब वे एनएचएस में काम कर सकते हैं। एनएचएस वीजा का विस्तार न केवल शुल्क मुक्त और स्वचालित होगा, बल्कि इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज (आईएचएस) से भी छूट प्राप्त होगी।

अमेरिका में एच-1 बी वीजा कार्यक्रम रोकने का आग्रह

अमेरिकी तकनीकी श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था यूएस टेक वर्कर्स ने कोरोना वायरस महामारी के कारण बड़े पैमाने पर छंटनी के बीच अपने हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस साल एच-1 बी वीजा कार्यक्रम को बंद करने का आग्रह किया है। संगठन ने ट्रंप को अपने पत्र में अस्थाई रूप से आए विदेशी कामगारों के लिए आर्थिक संकट के मद्देनजर यह मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed