फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus italy donates tonnes of PPE to china in fight against covid 19 now dragon wants him to buy it back

Coronavirus: चीन की मदद के लिए इटली ने भेजे थे पीपीई, अब उन्हें ही वापस बेच रहा ड्रैगन

Mon, 06 Apr 2020 12:24 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 06 Apr 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus italy donates tonnes of PPE to china in fight against covid 19 now dragon wants him to buy it back
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रभाव पूरी दुनिया पर बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने के लिए विकासशील देश अन्य देशों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। मगर इस मुश्किल घड़ी में भी चीन चालबाजी करने से बाज नहीं आ रहा है। ब्रिटेन की मैग्जीन ‘द स्पेक्टेटर’ के अनुसार चीन में जब कोविड का तेजी से प्रसार हो रहा था, तब इटली ने उसकी मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया था।

विज्ञापन


इटली ने चीन को निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) दान किए थे। वहीं जब इस समय इटली को पीपीई की सख्त जरुरत है तो चीन दान में लिए गए उन्हीं उपकरणों को इटली को बेच रहा है। वुहान से फैले कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप के देश इटली को किया है। यहां 15,000 से ज्यादा लोग कोविड-19 की चपेट में आने की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां डॉक्टरों और नर्सों पर भी सबसे ज्यादा संकट है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


द स्पेक्टेटर के अनुसार संकट की इस घड़ी में मानवता का मुखौटा पहने चीन ने दुनिया को दिखाया है कि वह पीपीई इटली को दान करेगा। मगर चीन की हैरान करने वाली असलियत सामने आई है। कई रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि चीन ने इटली को पीपीई दान में नहीं दी हैं बल्कि उन्हें बेचा है। ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ने मैग्जीन के हवाले से कहा है कि चीन इटली और विकासशील देशों की मदद का दिखावा कर रहा है।


अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि असल में कोरोना वायरस का पहला मामला चीन के वुहान में पिछले साल सामने आया था जिसने हम सभी को संक्रमित कर दिया है। निश्चित तौर पर चीन को मदद करनी चाहिए। चीन ने अन्य देशों को जो आपूर्ति की वह डिफेक्टिव निकली है। इसी वजह से स्पेन ने चीन को 50 हजार कोरोना टेस्टिंग किट वापस कर दी हैं।

नीदरलैंड ने शिकायत की है कि चीन ने उसे जो मास्क भेजे हैं उनमें से आधे सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मैग्जीन के हवाले से लिखा है कि यह चीन का घटिया कदम है। उसने इटली को वापस पीपीई खरीदने के लिए मजबूर किया जो इटली ने ही उसे दान में दिए थे। यूरोप के कोरोना संक्रमित होने से पहले इटली ने चीन के लोगों की मदद करने के लिए कई टन पीपीई भेजे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed