{"_id":"5ee07278b75cf0099d18f458","slug":"coronavirus-infected-women-in-britain-mostly-are-of-black-and-asian-originated","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं में आधी अश्वेत व एशियाई मूल की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं में आधी अश्वेत व एशियाई मूल की
Wed, 10 Jun 2020 01:06 PM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर ब्रिटेन में भर्ती होने वाली आधी गर्भवती महिलाएं अश्वेत, एशियाई, अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में पता चला है कि 14 अप्रैल तक अस्पताल में भर्ती हुई 427 गर्भवती महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
श्वेत रंग की महिलाओं की तुलना में 56 फीसदी महिलाएं अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक समुदाय से थीं। शोधकर्ताओं का कहना है कि संक्रमण की चपेट में आने वाली इस समुदाय की महिलाओं की जान को खतरा भी अधिक है।
विज्ञापन
69 फीसदी संक्रमित महिलाओं का वजन अधिक
शोध के अनुसार, 69 फीसदी संक्रमित महिलाओं का वजन सामान्य से अधिक था तो 41 फीसदी मोटी और 35 फीसदी को कोई न कोई स्वास्थ्य संबंधित तकलीफ थी। इनमें से पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि 41 महिलाओं को क्रिटिकल केयर की जरूरत पड़ी। वैज्ञानिकों का कहना है कि अच्छी बात यह है कि इनसे जन्म लेने वाले बच्चों को कोई बड़ा खतरा नहीं है।
विज्ञापन