फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19: Saudi Arabia bans entry of 20 countries, including India

सऊदी अरब ने 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, भारत और अमेरिका भी शामिल

Wed, 03 Feb 2021 05:56 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Feb 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: Saudi Arabia bans entry of 20 countries, including India
सऊदी अरब ने अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर लगाई रोक - फोटो : iStock

कोरोना महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब ने 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी सरकार के अनुसार ये रोक कुछ ही दिनों के लिए है और बुधवार रात 9 बजे से प्रभावी होगी। यह रोक भारत, पाकिस्तान, मिस्त्र, यूएई, लेबनान, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड, इटली, अमेरिका समेत 20 देशों के उड़ानों पर लागू होंगी। इस रोक से सबसे अधिक भारत और पाकिस्तान के कामगार प्रभावित होंगे जो कि वहां रोजगार के सिलसिले में जाते  हैं।

विज्ञापन


हालांकि सऊदी अरब अपने व्यापार को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं करेगा और यह प्रतिबंध राजनयिकों, सऊदी नागरिकों,  चिकित्सकों और उनके परिवारों पर लागू नहीं  होगा। बता दें कि सऊदी ने जिन देशों पर रोक लगाया है उनमें अधिकतर देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले  ब्रिटेन से आने वाले कोरोना के नए रूप के कारण दिसंबर में भी रोक लगाई गई थी और तीन जनवरी से पुनः सेवा प्रारंभ कर दी गई थी। समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार  यह कदम रियाद की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है जब वह अपने नागरिकों के लिए यात्रा प्रतिबंध को समाप्त करने और 31 मार्च से 17 मई तक अपने बंदरगाहों को फिर से खोलने की घोषणा  की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले पर देश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस वैक्सीन के वितरण में देरी के कारण  इस प्रतिबंध को हटाया गया। सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 3.68 लाख से अधिक हो चुकी है, वहीं मृतकों की संख्या 6,383 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed