{"_id":"5e9031078ebc3e78b032c30d","slug":"coronavirus-in-south-africa-50-people-including-bride-and-groom-arrested-for-marrying-in-violation-of-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका: लॉकडाउन का उल्लंघन कर शादी कर रहा था जोड़ा, दूल्हा-दुल्हन समेत 50 गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण अफ्रीका: लॉकडाउन का उल्लंघन कर शादी कर रहा था जोड़ा, दूल्हा-दुल्हन समेत 50 गिरफ्तार
Fri, 10 Apr 2020 02:10 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 10 Apr 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने कोरोना वायरस लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दूल्हा-दुल्हन समेत 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल एक जोड़ा लॉकडाउन के दौरान शादी कर रहा था। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन, परिवार के सदस्य और पादरी समेत 50 महमानों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
48 वर्षीय जबुलानी जुलु और 39 वर्षीय नोमथांड्जो सार्वजनिक स्थल पर शादी कर रहे थे। तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शादी रुकवाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर शादी रुकवाई। उसके बाद पुलिस दूल्हा-दुल्हन को वैन में बैठाकर थाने ले गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि क्वाजुलु-नताल में सार्वजनिक समारोह पर प्रतिबंध के बावजूद शादी हो रही है। हमें इस कारण कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि बाद में सभी को जमानत पर कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं, कोरोना वायरस के मद्देनजर यूएई में निकाह और तलाक पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन