फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in Pakistan highest spike cases in single day COVID19 6825 new patients, taking tally to 139230

Corona in Pakistan: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6825 मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 139230 हुई

Sun, 14 Jun 2020 02:21 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Sun, 14 Jun 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Pakistan highest spike cases in single day COVID19 6825 new patients, taking tally to 139230
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

पाकिस्तान में लॉकडाउन में ढील देने के बाद कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 6,825 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद देश में रोगियों की संख्या 1,39,230 हो गई है। वहीं, इस अवधि में 81 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि देश में मौत के मामले बढ़कर 2,632 पहुंच गए हैं। उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 6,825 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है जो अब तक का एक दिन में संक्रमण का सर्वाधिक आंकड़ा है। कुल मामलों की संख्या 1,39,230 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक 51,735 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन दूसरी तरफ सबसे बुरी तरह प्रभावित दो राज्यों- पंजाब और सिंध में रोगियों की संख्या 50-50 हजार के पार चली गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के
अनुसार पंजाब में सबसे अधिक 52,601 मामले, सिंध में 51,518, खैबर पख्तूनख्वा में 17,450, बलूचिस्तान में 8,028, इस्लामाबाद में 7,934, गिलगित बाल्टिस्तान में 1,095 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संकमण के 604 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में अब तक 8,68,565 नमूनों की कोरोना संक्रमण जांच की जा चुकी है। जिसमें से पिछले 24 घंटे में 29,546 नमूनों की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed