{"_id":"5eddf67d8ebc3e908855785d","slug":"coronavirus-in-pakistan-ex-prime-minister-shahid-khaqan-abbasi-tests-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पूर्व पीएम अब्बासी और रेल मंत्री भी कोरोना संक्रमित, अब तक कई नेता हुए पॉजिटिव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के पूर्व पीएम अब्बासी और रेल मंत्री भी कोरोना संक्रमित, अब तक कई नेता हुए पॉजिटिव
Mon, 08 Jun 2020 04:14 PM IST
अमित कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अमित कुमार
Updated Mon, 08 Jun 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
shahid khaqan abbasi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व पीएमएल-एन नेता शाहिद खकान अब्बासी और रेल मंत्री शेख रशीद अहमद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके परिवार के सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री रविवार को संक्रमित हो गए थे और उनकी रिपोर्ट सोमवार को आई है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल वह अपने घर पर ही आइसोलेशन में हैं। अब्बासी अगस्त 2017 से मई 2018 के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे थे।
विज्ञापन
वहीं पाकिस्तान के वर्तमान रेल मंत्री शेख रशीद अहमद के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक वह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। बयान में कहा गया, 'शेख रशीद की कोविड-19 जांच पॉजिटिव आई है। वह सेल्फ आईसोलेशन में चले गए हैं और डॉक्टर के निर्देश के मुताबिक दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन में रहेंगे।'
विज्ञापन
पाकिस्तान के नेताओं में इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री शहरयार अफरीदी, पीएमएल-एन सांसद मियां नावेद अली और पीपीपी नेता शरजील मेमन भी इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। पाक पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेशनल असेंबील में चीफ व्हिप आमिर डोगर भी कोरोना पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी कई पाकिस्तानी नेता कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। एएनपी के गुलाम अहमद बिलोर, सिंध के गर्वनर इमरान इस्माइल, सिंध के शिक्षा मंत्री सईद गिलानी, नेशनल अंसेबली स्पीकर असद कैसर और पंजाब असेंबली के डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजारी भी संक्रमित हो गए थे। इसके बाद इन्हें खुद को आइसोलेशन करना पड़ा।
हालांकि ये सभी नेता अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पंजाब प्रांत के नेता शाहीन रजा की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। इसी महीने मियां जमशेदुद्दीन काकाखेल और गुजरांवाला के शौकत मंजूर चीमा की भी मौत हो गई थी। पाकिस्तान में अभी तक 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जबकि 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।