{"_id":"5e6f21858ebc3ea7cc69db5f","slug":"coronavirus-donald-trump-appealed-to-us-people-not-to-collect-daily-household-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में मची दैनिक घरेलू सामान खरीदने की होड़, ट्रंप ने लोगों से की ऐसा नहीं करने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में मची दैनिक घरेलू सामान खरीदने की होड़, ट्रंप ने लोगों से की ऐसा नहीं करने की अपील
Mon, 16 Mar 2020 12:19 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर जरूरी दैनिक घरेलू सामान खरीदने के लिए मची होड़ के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनता से अपील की है कि वह गैर-जरूरी तौर पर सामान एकत्र नहीं करें। उन्होंने कहा कि देश की आपूर्ति श्रृंखला दुनिया में सबसे मजबूत है और यहां दैनिक उपयोग के सामान की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
देश में मुख्यधारा की मीडिया के चैनलों और अखबारों में आईं वीडियो और तस्वीरों में किराना दुकानों की खाली अलमारियों को दिखाया गया है। इटली और स्पेन जैसे यूरोपीय देशों में तालाबंदी के हालात की खबरों के कारण अमेरिकी नागरिकों में चिंता की भावना पैदा हुई, जिसके चलते लोगों ने कई हफ्तों के लिए सामान इकट्ठा कर लिया।
विज्ञापन
ऐसे हालात के मद्देनजर ट्रंप ने रविवार को किराना स्टोर चलाने वाली कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी। दर्जन भर किराना स्टोर संचालकों के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, 'मैं यह कहना चाहूंगा कि लोगों को बाहर निकलना और खरीदना नहीं चाहिए। तसल्ली रखिए। लोग जा रहे हैं और अधिक खरीददारी कर रहे हैं। हम अच्छा कर रहे हैं और यह समय बीत जाएगा।'
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने कहा कि देश में आपूर्ति श्रृंखला मजूबत है और लोगों द्वारा दैनिक जरूरतों के सामान को एकत्र करना गैर-जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 महामारी से अमेरिका में 3,777 लोग संक्रमित हैं जबकि 69 की मौत हो चुकी है।