{"_id":"5e45f2648ebc3ee5e924fee1","slug":"coronavirus-death-toll-is-still-rising-in-china-along-with-hubei-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा कोरोनावायरस का कहर, चीन में संक्रमण से 116 और लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नहीं थम रहा कोरोनावायरस का कहर, चीन में संक्रमण से 116 और लोगों की मौत
Fri, 14 Feb 2020 06:35 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 14 Feb 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक चीन के हुबेई में इस वायरस के चलते 116 और लोगों की मौत हुई है। ऐसे में इस वायरस की वजह से होने वाली मौतों की संख्या अब बढ़कर 1471 हो गया है। वहीं, अकेले चीन में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
China reports 116 more deaths in coronavirus epicentre: AFP news agency.
— ANI (@ANI) February 14, 2020
बता दें कि बुधवार को कोरोनावायरस की वजह से 242 लोगों की मौत हुई थी। वायरस फैलने के बाद से एक दिन में मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, करीब 25 देशों ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके यहां कोरोनावायरस के केस मिले हैं। कई देशों ने हुबेई से अपने नागरिकों को निकाला है।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि कोरोनावायरस दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यह वायरस किसी भी आतंकी हमले से ज्यादा घातक साबित हो सकता है।