फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : Death toll is rising in China, President Xi Jinping said situation is critical

नहीं थम रहा कोरोना का कहर, भारत ने चीनी नागरिकों के आने पर रोक लगाई, मृतकों की संख्या 563

Thu, 06 Feb 2020 11:02 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 06 Feb 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Death toll is rising in China, President Xi Jinping said situation is critical

चीन में जानलेवा कोरोनावायरस के चलते मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, भारत में भी इसके संदिग्धों की बढ़ोतरी हो रही है। केरल में बुधवार को कोरोनावायरस के 153 संदिग्ध मामले सामने आए। इनमें 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


चीन के अलावा हांगकांग और फिलीपींस में भी कोरोनावायरस से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। थाईलैंड में कोरोनावायरस के एक संदिग्ध का मामला पॉजिटीव पाया गया है। चीन में जहां बुधवार को 73 और लोगों की जान चली गई, इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 563 हो गई और इस विषाणु से संक्रमित होने के 28,018 मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

चीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बुधवार को इससे 73 और लोगों की जान चली गई और इनमें से 70 हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से थे, जहां इससे सबसे अधिक लोग मारे गए हैं। आयोग ने बताया कि देश में अभी तक इस वायरस की चपेट में आने से कुल 563 लोगों की जान जा चुकी है और 28,018 मामलों की पुष्टि हुई है।

चीन में कोरोनावायरस को लेकर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को कहा कि बचाव और नियंत्रण की स्थिति संकटपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वायरस को रोकने और इस पर नियंत्रण पाने के लिए कानून पर आधारित, वैज्ञानिक और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने यह बात कम्यूनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी मीटिंग के दौरान कही। 

चीन में मदद के लिए बुलाई गई सेना, चार हजार नए मामले

कोरोनावायरस की आपदा से जूझ रहे चीन ने सेना को बुला लिया है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने आदेश में कहा है कि चीनी सेना, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को अब इस महामारी को रोकने की जिम्मेदारी लेनी होगी। सेना को यह समझना होगा कि हालात बहुत मुश्किल और चुनौती भरे हैं। उन्होंने कहा कि पीएलए को अपना मकसद ध्यान में रखना होगा और आदेशों का पालन करना होगा। उन्होंने  लोगों की मदद करने को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की प्रशंसा के पुल भी बांधे।


भारत ने चीनी नागरिकों के आने पर रोक लगाई

भारत सरकार ने कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए किसी भी देश से भारत में आने वाले चीनी नागरिकों पर रोक लगाई है। 

आईटीबीपी के कैंप में रखे गए 104 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव

आईटीबीपी के कैंप में रखे गए 104 लोगों की कोरोनवायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 300 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बल के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के छावला इलाके में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के शिविर में बीते सप्ताह चीन के वुहान से लौटे लगभग 406 लोगों को अलग रखा गया है। आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा, 'हमारे कैंप में ठहरे सभी लोगों के नमूने लिए गए। 104 लोग कोरोनावायरस की जांच में नेगेटिव पाए गए हैं जबकि शेष 302 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।'
 

जापान के क्रूज में 10 और लोग कोरोनावायरस से संक्रमित 

जापान ने कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिस क्रूज के यात्रियों को अलग रखा था, उनमें से 10 और लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही क्रूज पर सवार लोगों में से कुल 20 के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जापान के अधिकारी ‘डायमंड प्रिंसेज’ क्रूज पर सवार यात्रियों में से अब तक 273 लोगों के नमूनों की जांच कर चुके हैं। क्रूज पर करीब 3700 यात्री सवार हैं, जो करीब 14 दिन तक नौका पर ही रहेंगे। दरअसल जापान ने यह कदम 80 वर्षीय एक व्यक्ति के वायरस से पीड़ित पाए जाने के बाद उठाया गया है।

 

कोरोनावायरस का शिकार हुआ 30 घंटे का मासूम

कोरोनावायरस से सर्वाधिक प्रभावित चीन के वुहान में जन्मे एक नवजात को महज 30 घंटे के भीतर कोरोनावायरस का संक्रमण हो गया। चीनी मीडिया के अनुसार इस वायरस से पीड़ित होने वाले लोगों में यह नवजात सबसे कम आयु का मरीज हो गया है। डॉक्टरों का अनुमान है कि यह संक्रमण मां से नवजात में आया होगा। उसकी मां इस बीमारी की चपेट में है।

चीन के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रहा है अमेरिका: ट्रंप


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए चीन को पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने मंगलवार रात दिए एक भाषण में कहा कि अमेरिकावासियों की सेहत की फ्रिक करने का मतलब इस छूत की बीमारी से लड़ने जैसा ही है। अमेरिका इस दिशा में चीनी सरकार के मिल कर काम कर रहा है। 

कर्नाटक सरकार ने बताई राज्य में कोरोना प्रभाव की स्थिति


कर्नाटक सरकार और बंगलूरू स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि अभी तक कोरोनावायरस से संक्रमित विभिन्न देशों के 87 पर्यटक चिह्नित किए गए हैं और 83 को अलग रखा गया है। चीन के चार यात्रियों ने भारत छोड़ दिया है औक चयनित आइसोलेशन अस्पतालों में एक भी भर्ती नहीं है। कर्नाटक सरकार ने बताया कि अभी तक 74 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है, जिनमें से 52 की रिपोर्ट निगेटिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed