फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus college cancel graduation so father take responsibility and arrange home convocation for daughter

अमेरिका: बेटी के लिए पिता ने घर में मनाया दीक्षांत समारोह, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Tue, 19 May 2020 11:22 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 19 May 2020 11:22 AM IST
सार

  • जेवियर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली गेब्रियल पियर्स के लिए पिता ने घर में आयोजित किया दीक्षांत समारोह।
  • उन्होंने घर के बाहर स्टेज बनाया, पोडियम की व्यवस्था की। समारोह के लिए फ्लैक्स और बैनर बनवाए।
  • इस घरेलू दीक्षांत समारोह को देखने के लिए उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पड़ोसी शामिल हुए।

विज्ञापन
coronavirus college cancel graduation so father take responsibility and arrange home convocation for daughter
गेब्रियल पियर्स के लिए पिता ने घर में ही आयोजित किया दीक्षांत समारोह - फोटो : Social Media

विस्तार

इस समय लोग केवल कोरोना वायरस से बचने की कोशिश ही नहीं कर रहे हैं बल्कि लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपनी और अपने प्रियजनों की सुरक्षा, खुशी के लिए नए-नए तरीके भी अपना रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला अमेरिका में देखने को मिला। जहां एक पिता ने बेटी की खुशी के लिए घर पर ही दीक्षांत समारोह का आयोजन किया।

विज्ञापन


यूं तो दीक्षांत समारोह को लेकर छात्रों की कई इच्छाएं होती हैं लेकिन साल 2020 में कोरोना की वजह से उनकी यह चाहत अधूरी रह गई। ऐसी ही एक छात्र अमेरिका के लुसियाना की जेवियर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली गेब्रियल पियर्स भी हैं। हालांकि बेटी की हसरत को पूरा करने का जिम्मा उनके पिता टॉरेंस बर्सन ने उठाया। उन्होंने घर के पास खाली जगह पर पियर्स के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन



हर एक चीज का रखा पूरा ख्याल
पियर्स ने चार साल जेवियर विश्वविद्यालय में पढ़ाई की लेकिन जब डिग्री लेने का समय आया तो कोरोना की वजह से उन्हें कॉलेज के स्टेज पर चढ़ने का मौका नहीं मिला। ऐसे में जब पिता को पता चला की बेटी दीक्षांत समारोह न होने से दुखी है तो उन्होंने इसका उपाय ढूंढना शुरू किया। उन्होंने फैसला किया कि वे घर के बाहर दीक्षांत समारोह का आयोजन करेंगे। जिससे बेटी की स्टेज पर चढ़कर डिग्री लेने की ख्वाहिश पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घर के बाहर स्टेज बनाया, पोडियम की व्यवस्था की। समारोह के लिए फ्लैक्स और बैनर बनवाए। इसके अलावा कार्यक्रम के लिए प्रोसेशन, भाषण, दर्शक, राष्ट्रीय गान, स्वागत गीत, डिग्री वितरण आदि का ख्याल रखा गया। उन्होंने ये सब इस तरह से किया कि ये बिलकुल असली दीक्षांत समारोह जैसा लगे।

बनाया वास्तविक से बेहतर
ग्रेबियल ने पब्लिक हेल्थ फॉर एपीडिमोयोलॉजी की पढ़ाई को अच्छे ग्रेड के साथ पूरा किया। अब वे सेना के साथ काम करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि मेरे पिता मुझसे बहुत प्यार करते हैं। इसीलिए जब उन्होंने मुझे दीक्षांत समारोह के बारे में बताया तो मैं हैरान नहीं हुई क्योंकि मुझे पता था कि वे ऐसा कर सकते हैं। वहीं ग्रेबियल के पिता का कहना है कि यह वास्तविक समारोह से बेहतर था क्योंकि यह पूरी तरह निजी था।


बर्सन ने कहा कि यदि अपनी बेटी की खुशी के लिए मुझे फिर से ऐसा करना पड़ेगा तो मैं इसे दोबारा और बड़े स्तर पर करूंगा। उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन के दिन ग्रेबियल थोड़ी परेशान हो गई थी। इस घरेलू दीक्षांत समारोह को देखने के लिए उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पड़ोसी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर लोगों को यह समारोह काफी पसंद आ रहा है। लोग बाप-बेटी के इस प्यार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed