{"_id":"5ef2cd548ebc3e4337590f67","slug":"coronavirus-cases-increase-in-china-capital-beijing-food-delivery-man-may-be-coronavirus-new-super-spreader-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजिंग: रोजाना 50 ऑर्डर पहुंचाने वाला डिलीवरी ब्वॉय निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
बीजिंग: रोजाना 50 ऑर्डर पहुंचाने वाला डिलीवरी ब्वॉय निकला कोरोना पॉजिटिव
Wed, 24 Jun 2020 09:19 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
चीन की राजधानी बीजिंग में तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है। अब वहां एक डिलीवरी ब्वॉय की वजह से कोरोना के प्रसार का मामला सामने आया है। बीजिंग के लोकप्रिय फूड प्लेटफॉर्म का एक डिलीवरी ब्वॉय कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। उसने कई लोगों को खाना डिलीवर किया था। उसे कोरोना का सुपर प्रसारक भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन
बीजिंग के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जब यह घोषणा की कि नए कोरोना वायरस हमले पर नियंत्रण हो रहा है तभी शहर में चीन के प्रमुख फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म एलईएम का एक डिलीवरी ब्वॉय कोरोना संक्रमित पाया गया। बीजिंग में स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 47 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय 1 जून से 17 जून के बीच राजधानी में एक विस्तृत क्षेत्र में सेवाएं दे रहा था, जिसमें डैक्सिंग, फंगशान, डोंगचेंग और फेंगताई जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मरीज ने पिछले कुछ हफ्तों में रोजाना औसतन 50 ऑर्डर डिलीवर किए। खाद्य वितरण उद्योग में यह कोरोना का पहला मामला है। चीन के स्वास्थ्य प्राधिकरण ने मंगलवार को राजधानी बीजिंग में कोरोना के 13 मामले सहित 29 नए मामलों की सूचना दी।
विज्ञापन
बीजिंग में वायरस से प्रभावित 249 लोगों का इलाज चल रहा है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, सोमवार को देश में सात बिना लक्षण वाले मामलों सहित 29 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कहा कि सोमवार तक बिना लक्षण वाले 99 मामले अभी भी चिकित्सा देखरेख में हैं।
मई के अंत में सामने आए मामलों के के बाद बीजिंग में लाखों लोगों कोरोना जांच की जा रही है। चीन की राजधानी ने सोमवार को कोरोना के 13 नए घरेलू मामलों की सूचना दी। नगर निगम के स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि दो संदिग्ध संक्रमण वाले और एक बिना लक्षण वाला मरीज मिला है।
11 से 22 जून तक, बीजिंग ने घरेलू स्तर पर संचरित 249 की मामलों पुष्टि की है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। कहा गया है कि 22 बिना लक्षण वाले मरीज चिकित्सा देखभाल में हैं।