फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi : Vedic chants echoed in White House, Donald Trump recites peace from Hindu Pujari

व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, ट्रंप ने हिंदू पुजारी से कराया शांति पाठ

Fri, 08 May 2020 11:41 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 08 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi :  Vedic chants echoed in White House, Donald Trump recites peace from Hindu Pujari
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देश अमेरिका को अब पवित्र वैदिक शांति पाठ की याद आई है। यहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महामारी के इस दौर में राष्ट्रीय सेवा दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस में सभी के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन कराया। व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में यह आयोजन हिंदू पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आमंत्रण पर न्यूजर्सी के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट इस मौके पर प्रार्थना करने के लिए मौजूद अन्य धर्मों के नेताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा, कोविड-19, सामाजिक दूरी और लॉकडाउन के इस मुश्किल दौर में लोग बेचैनी और अशांति महसूस कर रहे हैं। शांति पाठ ऐसी प्रार्थना है जिसमें दुनिया भर की शोहरत, सफलता, नाम की गुजारिश नहीं होती।
विज्ञापन


उन्होंने संस्कृत में प्रार्थना शुरू करने से पहले कहा, यह शांति के लिए खूबसूरत हिंदू प्रार्थना है, जो यजुर्वेद से ली गई वैदिक प्रार्थना है। उन्होंने बाद में प्रार्थना का अंग्रेजी अनुवाद भी किया। ब्रह्मभट्ट ने कहा, यह प्रार्थना स्वर्ग में शांति की बात करती है और कहती है कि धरती और आसमान में, जल में, पेड़-पौधों पर शांति, फसलों पर शांति हो। ओम शांति, शांति, शांति। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा शुक्रिया
राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रह्मभट्ट को उनकी प्रार्थना के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अमेरिका इस समय बहुत भयानक बीमारी के खिलाफ एक भीषण जंग लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई संकट या चुनौती आई है तो हमारे लोगों ने आस्था में विश्वास, प्रार्थना की शक्ति और भगवान की अनंत महिमा में भरोसा जताया है। ट्रंप ने कहा कि मैं सभी अमेरिकियों से आग्रह करता हूं कि वो दिल से प्रार्थना करें।


मेलानिया ने पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना
अमेरिका की प्रथम महिला और राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति जताई जिन्होंने अपने प्रियजनों को कोरोना महामारी की वजह से खो दिया है। उन्होंने कहा, आइए हम बीमार लोगों के लिए प्रार्थना करें जो पीड़ित हैं, और उन फ्रंटलाइन पर काम कर रहे लोगों के लिए भी प्रार्थना करें जो सेवा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed