फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Case News In Hindi : Russian Prime Minister Mikhail Mishustin found infected with Corona virus Positive

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

Thu, 30 Apr 2020 11:58 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, मॉस्को। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 30 Apr 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Russian Prime Minister Mikhail Mishustin found infected with Corona virus Positive
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी देते प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन। - फोटो : PTI

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को पूरी दुनिया में फैलने से रोकने के तमाम प्रयास बौने साबित हो रहे हैं। खबर है कि रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा है कि वह पृथकवास में रहेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद प्रथम उप प्रधानमंत्री आंद्रेई बेलौसोव को अस्थायी रूप से मिशुस्तीन का कार्यभार सौंपा गया है। हालांकि प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कहा कि वह प्रमुख मुद्दों को लेकर संपर्क में रहेंगे। बता दें कि जनवरी में 54 वर्षीय मिशुस्तीन को प्रधानमंत्री नामित किया गया था।
विज्ञापन


एक वीडियो कॉल के दौरान, पुतिन ने आशा व्यक्त की है कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित रूसी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिशुस्तीन नीतियां बनाने को लेकर होने वाली बैठकों में भाग लेते रहेंगे। रूस में, प्रधानमंत्री अर्थव्यवस्था के मामले को देखते हैं और राष्ट्रपति को रिपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पुतिन आखिरी बार प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से कब मिले थे। महामारी के फैलने के बाद से पुतिन अधिकारियों के साथ ज्यादातर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही संपर्क करते हैं।


पूरी दुनिया में कोरोना के बढ़ रहे मामले
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। बता दें कि इस वायरस से मरने वालों की संख्या अब तक दो लाख 28 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 32 लाख 20 हजार को पार कर गई है। जबकि दस लाख से ज्यादा लोग अभी तक इलाज के बाद ठीक हुए हैं। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है, जहां मृतकों की संख्या 61 हजार को पार चली गई है। अमेरिका में 10 लाख 64 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं।

पाकिस्तान: नेशनल असेंबली के स्पीकर और उनके बच्चे कोरोना पॉजिटिव
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर और उनके बेटे-बेटी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। असद 24 अप्रैल को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed