फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Pravasi ›   Coronavirus Case News In Hindi : Indian origin doctor Aseem Malhotra advised, important reason for death from bad diet corona

भारतीय मूल के डॉक्टर ने दी सलाह, खराब डाइट कोरोना से मौत की अहम वजह

Mon, 04 May 2020 08:15 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 04 May 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Indian origin doctor Aseem Malhotra advised, important reason for death from bad diet corona
फाइबर युक्त भोजन - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय मूल के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ ने खराब डाइट (खुराक) को वायरस से होने वाली मौतों की अहम वजह बताया है। डॉक्टर असीम मल्होत्रा ने भारतीयों को चेताया है कि कोरोना के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के लिए वे पैकेट बंद खाने का इस्तेमाल कम से कम करें। 

विज्ञापन


मल्होत्रा ने कहा, लाइफ स्टाइल से संबंधित बीमारियों के ज्यादा होने की वजह से भारत काफी संवेदनशील है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए लाइफ स्टाइल में बदलाव लाना होगा। टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी कोरोना से मौत के खतरे को बढ़ाती हैं।
विज्ञापन


इनका कारण ज्यादा वजन और मेटाबोलिज्म संबंधी विकार हैं। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे पश्चिमी देशों में घातक वायरस के कारण मृत्यु दर सबसे ज्यादा है। अमेरिका और ब्रिटेन में 60 फीसदी से ज्यादा वयस्कों का वजन ज्यादा है। डाइट में बदलाव कर कुछ हफ्तों में ऐसा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइट में करें बदलाव
भारतीयों को पैकेट बंद खाने का इस्तेमाल बंद करना चाहिए। इसमें चीनी, तेल व प्रिजर्वेटिव आदि की मात्रा अधिक होती है। लोग डाइट में फल व सब्जियों को शामिल करें। जो लोग मांसाहार का सेवन करते हैं, वे लाल मांस, अंडा व मछली खा सकते हैं। 


डायबिटीज व मेटाबॉलिज्म से 10 गुना ज्यादा खतरा 
नेचर साइंस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइप 2 मधुमेह, मोटापे से पीड़ित लोगों में कोरोना से संक्रमित होने पर मरने का खतरा 10 गुना ज्यादा होता है। भारतीय रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन का सेवन करते हैं। अगर इसे अधिक मात्रा में लिया जाए तो यह नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि यह शुगर व इंसुलिन को बढ़ाता है। इसमें आटा व चावल का अधिक सेवन भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed