{"_id":"5eb5f4598ebc3e90ab20b136","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-four-out-of-five-laborers-affected-by-lockdown-in-the-world-no-bread-or-food-for-two-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में पांच में से चार मजदूर लॉकडाउन से प्रभावित, दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया में पांच में से चार मजदूर लॉकडाउन से प्रभावित, दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं
Sat, 09 May 2020 05:37 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, दुबई।
वर्ल्ड डेस्क, दुबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 09 May 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच सबसे कठिन जीवन उनका है जिनके पास दो वक्त की रोटी जुटाने का कोई सहारा नहीं है। दुनिया में हर पांच में चार मजदूर प्रभावित हैं। ऐसे परिवारों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है जो पहले से ज्यादा अब भुखमरी की कगार पर हैं। लॉकडाउन के चलते कुछ काम करने की स्थिति नहीं हैं जिससे उनका जीवन और तंगहाल होता जा रहा है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (आईएलओ) के अनुसार, दुनियाभर के कामगारों में पांच में से चार मजदूर लॉकडाउन में काम बंद होने के चलते प्रभावित हंै। ऐसे लोगों का कुल आंकड़ा करीब 330 करोड़ है। वहीं 106 करोड़ कामगारों को इस बात का खतरा है कि उनका रोजी रोटी का साधन पूरी तरह तबाह हो जाएगा। अर्जेंटीना में हालात पहले से ही खराब हैं। 4 करोड़ 40 लाख की आबादी में एक तिहाई लोग गरीबी में जी रहे हैं। महामारी से पहले 80 लाख लोग खाने की मदद मांग रहे थे, अब इसमें 30 लाख लोग और जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
मिस्र में 100 रुपये में कर रहे गुजारा
मिस्र में भी हालात खराब हो चुके हैं। देश की आधिकारिक स्टेटिस्टिक्स एजेंसी के अनुसार राजधानी काहिरा में 2 करोड़ लोग प्रभावित हैं क्योंकि उनका रोजगार बंद हो चुका है और नौकरियां जा चुकी हैं और लोग वापस अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। महामारी में कोई किसी से काम कराने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
मिस्र में करीब रोजाना करीब 100 रुपये में गुजारा करने को मजबूर हैं। छह फीसदी लोग अत्यंत गरीबी में जी रहे हैं। सरकार ने राहत के लिए हर महीने 2200 रुपये आर्थिक मदद देने की बात भी कही है जिससे अत्यंत गरीब लोगों के जीवन को बचाया जा सके।