{"_id":"5ea9f0121f0740617716fa18","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-britain-extended-visa-without-fee-for-foreign-health-workers-including-indians-united-kingdom","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: ब्रिटेन ने बिना शुल्क के एक साल के लिए बढ़ाया वीजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अच्छी खबर: ब्रिटेन ने बिना शुल्क के एक साल के लिए बढ़ाया वीजा
Thu, 30 Apr 2020 02:52 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड न्यूज, लंदन।
वर्ल्ड न्यूज, लंदन।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 30 Apr 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
visa
कोरोना वायरस महामारी से निपटने के प्रयासों के बीच ब्रिटेन से एक अच्छी खबर आई है। इसके अनुसार ब्रिटेन ने भारतीयों समेत अन्य विदेशी स्वास्थ्य कर्मियों को बिना किसी शुल्क के वीजा विस्तार की सुविधा देने की घोषणा की है। यह सुविधा अगले एक साल के लिए गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में ब्रिटेन की सरकार का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण में मदद कर रहे भारतीय समेत अन्य विदेशी डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मियों को नि:शुल्क वीजा विस्तार की सुविधा का लाभ मिलेगा। ब्रिटेन में भारतीय मूल की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने बुधवार को इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि इससे स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़े उन सभी पेशेवरों को लाभ होगा, जो कार्य वीजा पर ब्रिटेन में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंंने कहा कि दाइयों, रेडियोग्राफरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और फार्मासिस्ट समेत स्वास्थ्य सेवा से जुड़े जिन कर्मियों के वीजा की अवधि एक अक्तूबर से समाप्त होने जा रही है, उनकी वीजा अवधि एक साल के लिए स्वत: ही बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
मंत्री पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) और स्वतंत्र क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के वीजा की अवधि में नि:शुल्क विस्तार दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने एनएचएस चिकित्सकों, नर्सों और पराचिकित्सकों के लिए यह घोषणा की गई थी।
इस घोषणा से स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत करीब तीन हजार पेशेवरों और उनके परिजनों को लाभ होगा। जिन लोगों को यह सुविधा दी जाएगी, उनमें चिकित्सक, नर्स, दाई, फार्मासिस्ट, मेडिकल रेडियोग्राफर, पराचिकित्सक, थेरेपी पेशेवर, मनोवैज्ञानिक, जीव वैज्ञानिक और बॉयोकैमिस्ट, दंत चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।